Home » व्रत एवं त्यौहार » Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन पीरियड्स आ जाए तो व्रत करें या नहीं ? क्या है मान्यता

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन पीरियड्स आ जाए तो व्रत करें या नहीं ? क्या है मान्यता

#हरतालिका_तीज #HartalikaTeej #तीज_व्रत #TeejVrat #PeriodsAurPuja #महिला_और_धर्म #पीरियड्स_में_व्रत
Facebook
X
WhatsApp

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और रात्रि में कथा सुनकर पूजा करती हैं। लेकिन एक सवाल जो हर साल चर्चा में आता है, वह यह है कि अगर किसी महिला को तीज के दिन पीरियड्स (मासिक धर्म) आ जाएं, तो क्या वह व्रत रख सकती है या नहीं?जानिए …!

पूजा-पाठ में मन और तन की शुद्धता बहुत मायने रखती है. चूंकि हरतालिका तीज व्रत एक बार कर लिया तो वह टूट नहीं सकता लेकिन इस दौरान अगर पीरियड्स आ जाए तो महिलाएं पूजा नहीं कर पाती है लेकिन पूजन किए बिना भी आपको इसका फल मिल सकता है जानें कैसे. -दूर से ही बैठकर हरतालिका तीज की व्रत की कथा सुनें. इस समय मानसिक पूजा सर्वोत्तम मानी जाती है. ध्यान, प्रार्थना, मंत्रजप या भगवान के नाम का स्मरण करके भी व्रत की भावना पूरी की जा सकती है.धार्मिक मान्यता है कि इस तरह पीरियड्स में भी हरतालिका तीज व्रत का फल प्राप्त किया जा सकता है. इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है.इस दिन कुछ स्त्रियां सुबह के समय पूजा करती हैं उनके लिए पूजा का मुहूर्त सुबह 05:56 से सुबह 08:31 तक रहेगा. वहीं जो स्त्रियां प्रदोष काल से पूजा आरंभ करती है वह शाम 6 से पूजन शुरू कर सकती है. फिर रात्रि के चारों प्रहर में पूजन कर अगले दिन सुबह 6 बजे के बाद ही व्रत का पारण करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें