Home » पूजा विधि » Hartalika Teej 2025 Puja Samagri : हरतालिका तीज पूजा में ये जरूरी चीज़ें जरूर शामिल करें – जानिए पूरी लिस्ट नहीं तो अधूरी रहेगी पूजा

Hartalika Teej 2025 Puja Samagri : हरतालिका तीज पूजा में ये जरूरी चीज़ें जरूर शामिल करें – जानिए पूरी लिस्ट नहीं तो अधूरी रहेगी पूजा

#हरतालिका_तीज #HartalikaTeej #TeejPujaSamagri #TeejVrat2025 #TeejFestival #TeejPujaList #HartalikaVrat
Facebook
X
WhatsApp

Hartalika Teej Vrat Puja Samagri : हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस पर्व का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व होता है। मान्यता है कि हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान होता है। ऐसे में व्रती महिलाएं पूजा के लिए सभी जरूरी सामग्री इकट्ठा कर लेती हैं। पूजा के लिए कुछ चीजें बहुत आवश्यक होती हैं, जिनके बिना पूजा अधूरी रह सकती है। ऐसे में इस हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट से एक बार जरूर चेक कर लें कि कहीं कोई चीज कम तो नहीं रह गई।

हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट
व्रत पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की मूर्ति बनाने के लिए गीली मिट्टी या बाजार से बनी हुई प्रतिमा भी ले सकते हैं। पूजा के लिए मिट्टी का कलश और ढक्कन, मिट्टी के दीपक, भगवान के वस्त्र, माता पार्वती के श्रृंगार का सामान, घी, शहद, पानी वाला नारियल, भस्म, रोली, कलावा, चावल, लौंग, इलायची, सुपारी, जनेऊ, गुलाल और सिंदूर, रूई की बत्ती, धूपबत्ती, कपूर और भगवान की मूर्ति स्थापित करने के लिए लकड़ी की चौकी जरूर लें।

पंचामृत के लिए जरूरी सामग्री
हरतालिका तीज व्रत के दिन पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, शहद, शक्कर, पंचमेवा और गाय का दूध जरूर लें। मान्यता है कि पूजा में पंचामृत को जरूर शामिल करना चाहिए।

भोग लगाने के लिए जरूरी सामग्री
भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाने के लिए मिठाई, 5 प्रकार के फल, गेंदे के फूल, पान का पत्ता, बेलपत्र, दूर्वा, शमी यंत्र, गुलाब के फूल, भांग पत्र, तुलसी की मंजरी, धतूरे का फल, फूल और आम के पत्ते।

हरतालिका तीज पर दान के लिए सुहाग सामग्री लिस्ट
व्रत के दिन सुहाग का सामान दान करने का खास महत्व होता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके लिए मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, अबीर, कंघा, चंदन, बिछिया, काजल, माहौर, चूड़ी आदि जरूर ले लें।

हरतालिका तीज के दिन जरूर करें ये काम
इस दिन सुहागिन महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने के बाद देवी को लगा हुआ सिंदूर अपनी भी मांग में जरूर लगना चाहिए। ऐसा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, इस दिन महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार करने का भी खास महत्व होता है। सुहाग की निशानी के लिए अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें