Home » पूजा विधि » tulsi plant vastu tips: तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय दिन का जरूर रखें ध्यान, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

tulsi plant vastu tips: तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय दिन का जरूर रखें ध्यान, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

Facebook
X
WhatsApp

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। यही कारण है कि लगभग हर घर में तुलसी की पूजा बड़े आदर और भाव से की जाती है। पूजा-पाठ में तुलसी के पत्तों का उपयोग शुद्धता, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल औषधी के रूप में भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने, दीपक जलाने और जल अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है। हालांकि शास्त्रों में तुलसी से जुड़े कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिन्हें जानना जरूरी माना जाता है। खासकर यह कि तुलसी के पत्ते किन दिनों और किस समय नहीं तोड़ने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इसके पत्तों को कब नहीं तोड़ना चाहिए…

एकादशी और ग्रहण के दिन तुलसी पत्ती न तोड़ें

शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्तों को एकादशी के दिन तोड़ना वर्जित माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन तुलसी माता विश्राम करती हैं और इनका पत्ता तोड़ने से पूजा का फल भी अधूरा माना जाता है। इसी तरह सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इन दिनों को अशुभ माना जाता है और ऐसे समय में पौधों को छूना या तोड़ना शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं माना गया है।

रविवार को न तोड़ें तुलसी के पत्ते

हिंदू धर्म में शास्त्रों में रविवार का दिन तुलसी पत्ते तोड़ने के लिए बिल्कुल वर्जित माना गया है। मान्यता है कि रविवार को तुलसी का पत्ता तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी का पौधा ही माता लक्ष्मी का प्रिय स्थान है, इसलिए इस दिन उन्हें किसी तरह की पीड़ा देना या पौधे को छेड़ना किसी भी रूप में शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है।

शाम के समय पत्ते न तोड़ें

मान्यता है कि शाम के समय तुलसी माता विश्राम करती हैं और इस दौरान पत्ते तोड़ना उनका अपमान माना जाता है। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों नाराज हो सकते हैं। इसलिए गलती से भी शाम के समय इसके पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

गंदे हाथों से तुलसी को न छुएं

शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। यह केवल धार्मिक नियम नहीं, बल्कि पौधे की पवित्रता और सम्मान से भी जुड़ा हुआ है। तुलसी को सदैव साफ हाथों से, सम्मानपूर्वक और श्रद्धा के साथ छूना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें