यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील वर्मा ने सम्भल में नवनिर्मित श्री कल्कि धाम का किया दौरा
सम्भल, उत्तर प्रदेश – यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया (भारतीय युवा परिषद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील वर्मा ने अपने सहयोगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश द्विवेदी के साथ सम्भल स्थित नवनिर्मित श्री कल्कि धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग साढ़े पाँच एकड़ क्षेत्र में फैले इस विशाल धार्मिक और आध्यात्मिक प्रकल्प का अवलोकन किया…