Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Kartik Purnima 2025 Date : कल या परसों, कब है कार्तिक पूर्णिमा?

Kartik Purnima 2025 Date : कल या परसों, कब है कार्तिक पूर्णिमा?

Kartik Purnima 2025 Date : कल या परसों, कब है कार्तिक पूर्णिमा?
Facebook
X
WhatsApp

Kartik Purnima 2025 Date : हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा नदी में दीपदान करते हैं। इस पर्व का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व दोनों ही दृष्टियों से विशेष स्थान है।

तिथि और मुहूर्त

  • पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा तिथि 13 नवंबर, गुरुवार को प्रारंभ होगी।
  • पूर्णिमा तिथि आरंभ: 13 नवंबर दोपहर 1:09 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 नवंबर दोपहर 2:35 बजे
  • ऐसे में मुख्य स्नान, दान और दीपदान का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर की रात्रि को रहेगा। भक्तजन इस समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

पर्व का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दीपदान करने और दान देने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो लोग इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

क्या करें इस दिन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने का विशेष महत्व है। स्नान के बाद भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करें। शाम के समय घर और मंदिर में दीपदान करें। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना गया है।

इस वर्ष की कार्तिक पूर्णिमा पर सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में किया गया कोई भी धार्मिक कार्य अत्यंत फलदायी माना जाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया पूजन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता हैकार्तिक पूर्णिमा न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि और भक्ति का प्रतीक भी है। इस दिन ईश्वर की आराधना और दीपदान से जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

ये भी पड़े

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें