Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » ब्लॉग » Katha Vachak Indresh Maharaj Marriage: बारात लेकर निकल चुके कथावाचक इंद्रेश महाराज, कौन मेहमान हो रहे शामिल

Katha Vachak Indresh Maharaj Marriage: बारात लेकर निकल चुके कथावाचक इंद्रेश महाराज, कौन मेहमान हो रहे शामिल

Facebook
X
WhatsApp

देशभर में अपनी ओजस्वी कथा शैली और भक्तिभाव से पहचान बनाने वाले लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनका यह विवाह समारोह सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक महाकुंभ का रूप ले रहा है, जिसमें देश की नामचीन हस्तियां, साधु-संत और धर्माचार्य शामिल हो रहे हैं.

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी होने वाली पत्नी शिप्रा के साथ सात फेरे लेंगे.शिप्रा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं. यह भव्य आयोजन उस शहर में हो रहा है जिसे इंद्रेश महाराज छोटा वृंदावन कहते हैं, क्योंकि जयपुर में गोविंददेवजी और गोपीनाथजी जैसे विग्रह विराजमान हैं, जो कभी वृंदावन से लाए गए थे.

धूम – धड़ाके के साथ वृंदावन से निकली बारात

विवाह से पूर्व की रस्में, जैसे हल्दी और संगीत, वृंदावन के रमणरेती स्थित इंद्रेश उपाध्याय के आवास पर पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न हुईं. बुधवार को इंद्रेश महाराज की शानदार घुड़चढ़ी हुई. पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे महाराज घोड़े पर सवार हुए और उन्होंने पूरे गाजे-बाजे के साथ भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया. घुड़चढ़ी के बाद, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी बारात लेकर ‘छोटे वृंदावन’ यानी जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. अब सभी भक्तों और अनुयायियों की नजरें 5 दिसंबर पर टिकी हैं.

शादी में कौन-कौन हो रहे हैं शामिल?

  1. कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम)
  2. मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज
  3. कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी
  4. कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर
  5. स्थानीय संत-महंत, जयपुर के प्रमुख संत-महंत

आध्यात्मिक उपस्थिति: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई बड़े संत इस विवाह में शामिल होंगे. उनकी उपस्थिति इस समारोह को एक आध्यात्मिक अहसास कराएगी.

मनोरंजन का तड़का: बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर बी प्राक को भी निमंत्रण दिया गया है. उनके भजन और लोकप्रिय गीत इस समारोह को और भी यादगार बनाएंगे, जो भक्ति और उत्सव का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करेंगे.

राधा-रानी का प्रसाद और अनोखा निमंत्रण कार्ड

महाराज की शादी के निमंत्रण कार्ड ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. कार्ड के साथ जो प्रसाद और भेंट भेजी गई, वह बेहद खास थी, निमंत्रण कार्ड के साथ राधारमण मंदिर की मिश्री-इलायची, पवित्र तुलसी दल और लड्डू प्रसाद भेजा गया, जो मेहमानों के लिए एक विशेष आकर्षण रहा और उन्हें वृंदावन की अनुभूति कराता है. यह विवाह समारोह, भक्ति और उत्सव का एक अनूठा संगम बनने जा रहा है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है.

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें