Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » ब्लॉग » Vastu Tips: सुबह घर से निकलते समय हाथ से इन चीजों के गिराने से होती है अनहोनी!

Vastu Tips: सुबह घर से निकलते समय हाथ से इन चीजों के गिराने से होती है अनहोनी!

Facebook
X
WhatsApp

अक्सर लोगों के हाथों से चीजें छूटकर गिर जाती हैं. चीजों का हाथ से गिरना बहुत सामान्य सी बात मानी जाती है, लेकिन सुबह-सुबह किसी जरूर काम से बाहर निकलते समय अगर व्यक्ति के हाथ से कुछ विशेष चीजें छूटकर गिर जाती हैं, तो ऐसा होने को अशुभ संकेत माना जाता है. यह किसी अपशकुन या बड़ी अनहोनी होने की ओर संकेत करता है. ऐसे में सुबह-सुबह इन चीजों के हाथ से गिरते ही सावधान हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं कि ये चीजें कौन सी हैं?

दूध
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह-सुबह हाथ से दूध का गिरना शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिष शास्त्र में दूध को समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक का समझा जाता है. माना जाता है कि दूध के गिरने से धन, समृद्धि और उन्नति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में लेन देन और उधार आदि के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए.

नमक
सूबह-सुबह हाथ से नमक का गिर जाना बहुत अशुभ माना जाता है. नमक को स्थिरता और सुख-शांति से संबंधित माना जाता है. हाथ से नमक गिर जाने से वाद-विवाद, गृह क्लेश बढ़ने का खतरा हो सकता है. ऐसे में लोगों को अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए.

आईना
हाथ से आईना यानी दर्पण का गिरना अच्छा संकेत नहीं माना जाता. हाथ से आईना गिरना इस बात का संकेत होता है कि जीवन में टकराव, चिंता और रिश्तों में दरार आ सकती है. कुछ लोक मान्यताओं के अनुसार, आईना टूटकर गिरना शुभ भी माना जाता है. कहा जाता है कि जो बलाएं आने वाली हैं आईना टूटकर उनको अपने ऊपर ले लेता है.

सिंदूर
हाथ से सिंदूर का गिरना अशुभ होता है. सिंदूर सूहाग का प्रतीक बताया जाता है. कहा जाता है कि अगर सुबह-सुबह सिंदूर की डिबिया हाथ से गिर जाए तो ये इस बात की ओर संकेत करता है कि घर-परिवार या सुहाग पर कोई बड़ी विपदा आ सकती है. ऐसे में सावधानी से अपने दैनिक कार्य करने चाहिए.

 

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें