Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Spiritual advice for good luck: कौन-सा व्रत बदल देगा किस्मत? प्रेमानंद महाराज ने बताया

Spiritual advice for good luck: कौन-सा व्रत बदल देगा किस्मत? प्रेमानंद महाराज ने बताया

Spiritual advice for good luck
Facebook
X
WhatsApp

Spiritual advice for good luck: हिंदू धर्म में व्रत-उपवास का विशेष महत्व माना गया है. माना जाता है कि व्रत न सिर्फ आत्मिक शुद्धि का साधन है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और मनोवांछित फल भी प्रदान करता है. इसी से जुड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक भक्त के सवाल का जवाब देते नजर आते हैं. वीडियो में भक्त द्वारा पूछा जाता है, वो कौन-सा तप या व्रत करें कि भगवान उनसे प्रसन्न हो जाएं और उनकी सभी कामनाएं पूरी हों?

भक्त का सवाल, भगवान को प्रसन्न करने का मार्ग क्या है?
वायरल वीडियो में, प्रेमानंद महाराज के पास बैठे एक भक्त ने उनसे अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न किया.भक्त ने विनम्रतापूर्वक पूछा, महाराज जी , हम कौन-सा तप या व्रत करें, जिससे भगवान हमसे प्रसन्न हो जाएं और हमारी सभी कामनाएं पूरी हो जाएं?” यह सवाल हर उस व्यक्ति के मन में उठता है जो अध्यात्म के मार्ग पर चलना चाहता है और ईश्वर का आशीर्वाद पाना चाहता है.महाराज जी ने बड़े ही सहज और स्पष्ट तरीके से इसका उत्तर दिया, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है.

प्रेमानंद महाराज का उपदेश
भक्त के सवाल का जवाब देते हुए, प्रेमानंद महाराज ने दो विशेष व्रतों का उल्लेख किया और साथ ही एक ऐसा आध्यात्मिक अभ्यास बताया जो इन व्रतों की शक्ति को कई गुना बढ़ा देता है.

एकादशी का व्रत (Ekadashi Fast)
प्रेमानंद महाराज ने जिस पहले व्रत का सुझाव दिया, वह है एकादशी का व्रत.हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है.

महत्व: यह व्रत न केवल शारीरिक शुद्धि प्रदान करता है, बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धि के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

सोमवार का व्रत (Somwar Fast)
दूसरा महत्वपूर्ण व्रत, जिसका उल्लेख महाराज श्री ने किया, वह है सोमवार का व्रत.यह दिन देवों के देव महादेव, भगवान शिव को समर्पित है.

महत्व: सोमवार का व्रत करने से व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो कष्टों को हरने वाले और इच्छाओं को पूरा करने वाले माने जाते हैं.

नाम जाप: सबसे शक्तिशाली तप
व्रतों के साथ, प्रेमानंद महाराज ने जिस सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास पर ज़ोर दिया, वह है भगवान के नाम का जाप.उन्होंने कहा कि केवल व्रत कर लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भगवान से संबंध स्थापित करने के लिए नाम जाप करना ही असली तपस्या है. क्योंकि प्रेमानंद महाराज का कहना है कि नाम जाप से मन शांत होता है, चित्त शुद्ध होता है, और व्यक्ति सीधे ईश्वर से जुड़ जाता है. यही वह महामंत्र है जो किस्मत को बदलकर आपको प्रभु के करीब ले जाता है.

 

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें