Translate Your Language :

Latest Updates
Prayagraj: मंसूराबाद में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का विश्राम, सुदामा-कृष्ण मित्रता प्रसंग ने भाव-विभोर किया Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान
Home » मंदिर » Mankameshwar Temple Prayagraj: प्रयागराज का वो मंदिर, जहां श्रीराम ने की थी शिवलिंग की स्थापना, सावन में लगती है भक्तों की भारी भीड़

Mankameshwar Temple Prayagraj: प्रयागराज का वो मंदिर, जहां श्रीराम ने की थी शिवलिंग की स्थापना, सावन में लगती है भक्तों की भारी भीड़

Facebook
X
WhatsApp

भारत मंदिरों का देश कहा जाता है. यहां कई प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर हैं. ऐसा ही एक प्राचीन मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में है. प्रयागराज को तीर्थों का राजा माना माना जाता है. यहां गंगा, यमुना और सरस्वतीन नदी का संगम होता है. देश के हर कोने से लोग संगम में डुबकी लगाने आते हैं. इसी तीर्थनगरी प्रयागराज के पावन यमुना तट पर भगवान शिव का दिव्य मंदिर स्थित है. इसका नाम है मनकामेश्वर मंदिर.

ये मंदिर यमुना तट पर स्थित है. मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में आकर जो सच्ची भक्ति से महादेव की पूजा करता है भगवान उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इस मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही श्रद्धालु का मन भक्ति से भर जाता है. सावन मास में भक्तों की यहां बहुत भीड़ लगी रहती है. सावन और महाशिवरात्रि में इस मंदिर में रुद्राभिषेक करने से महादेव बहुत प्रसन्न होते है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में यहां शिवलिंग की स्थापना की गई थी. शिवलिंग की स्थापना किसी और ने नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम ने माता सीता की मनोकामना पूर्ण करने के लिए की थी. तभी से यह स्थान सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध हो गया. भक्त मनकामेश्वर मंदिर में इस विश्वास के साथ आते हैं कि महादेव उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करेंगे. भक्त इस मंदिर में महादेव की अलौकिक आभा अनुभव करते हैं.

महादेव की ये अलौकिक आभा भक्तों के जीवन में सुख-शांति और आध्यात्मिक आनंद भरती है. मंदिर परिसर में मनकामेश्वर शिव के अलावा सिद्धेश्वर और ऋणमुक्तेश्वर महादेव के शिवलिंग भी हैं. महादेव के अलावा मंदिर में हनुमान जी की दक्षिणमुखी प्रतिमा भी है.

 

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें