Home » पूजा विधि » Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये 5 चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी

Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये 5 चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी

Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये 5 चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी
Facebook
X
WhatsApp

Jyeshtha Purnima 2026:  हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। यह दिन न सिर्फ आध्यात्मिक शांति और पवित्र स्नान-दान के लिए उत्तम है, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी सबसे अचूक और चमत्कारी दिनों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी भूलोक पर भ्रमण करती हैं और जो भक्त पूरी श्रद्धा से उनकी आराधना करते हैं, उन पर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं। अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी, कर्ज या जीवन में तरक्की न मिलने से परेशान हैं, तो आज की रात आपके लिए बेहद खास है।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे बेहद सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें आज रात करने से मां लक्ष्मी आपके घर का रास्ता चुन लेंगी और जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं आज रात किए जाने वाले उन महाउपायों के बारे में। .

कौड़ियों और केसर का चमत्कारी उपाय

आज रात मां लक्ष्मी की पूजा के समय उन्हें 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें और उन पर हल्दी या केसर से तिलक करें। अगले दिन सुबह इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने स्थान पर रख दें। माना जाता है कि इससे घर में पैसों की तंगी हमेशा के लिए दूर होती है।

मुख्य द्वार पर दीपक और रंगोली

पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी के आगमन के लिए अपने घर के मुख्य द्वार को साफ करें। शाम के समय मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं। यदि संभव हो तो मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है।

चंद्र देव को अर्घ्य

चूंकि यह पूर्णिमा है, इसलिए रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना बेहद शुभ होता है। एक तांबे या चांदी के लोटे में जल लें, उसमें थोड़ा सा दूध, अक्षत (चावल) और सफेद फूल मिलाएं। इसके बाद ऊं सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करते हुए चंद्र देव को अर्घ्य दें। इससे आर्थिक मानसिक तनाव दूर होता है।

मां लक्ष्मी को खीर का भोग

मां लक्ष्मी को सफेद रंग की वस्तुएं और दूध से बनी मिठाइयां बेहद प्रिय हैं। आज रात मां लक्ष्मी को मखाने और साबूदाने की खीर बनाकर भोग लगाएं। पूजा के बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में पूरे परिवार में बांटें। इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और बरकत होती है।

पीपल के पेड़ के पास दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। आज रात पीपल के पेड़ के पास जाकर एक घी का दीपक जलाएं और अपनी मनोकामना कहें। ध्यान रखें कि पीछे मुड़कर न देखें।

समाप्त……….

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें