Home » पांचांग » Shukra Singh Rashi Parivartan 2026: सिंह राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन

Shukra Singh Rashi Parivartan 2026: सिंह राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन

Shukra Singh Rashi Parivartan 2026: सिंह राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन
Facebook
X
WhatsApp

Shukra singh Rashi Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, ऐश्वर्य, प्रेम और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। 4 जुलाई को शुक्र ने सिंह राशि में प्रवेश किया है, जहां वे 1 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शुक्र की यह चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाली है।

इस अवधि को गोल्डन पीरियड कहा जा सकता है, क्योंकि इस दौरान इन राशियों के जातकों को न केवल आकस्मिक आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उनके जीवन में सुख-सुविधाओं और भौतिक साधनों में भी जबरदस्त वृद्धि होगी। शुक्र का यह गोचर करियर और व्यापारिक दृष्टिकोण से नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।

इन 3 राशियों के लिए है गोल्डन पीरियड-

मेष राशि: शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस अवधि के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। साथ ही, शेयर बाजार या किसी पुरानी निवेश योजना से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय सुख-साधनों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। घर के माहौल में सकारात्मकता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी, जिससे आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: चूंकि शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह समय आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आपके स्वभाव में एक विशेष आकर्षण बढ़ेगा, जो लोगों को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी , जो लोग व्यापार या पार्टनरशिप के काम से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता हासिल होगी।

गोचर का प्रभाव और उपाय:

शुक्र के शुभ प्रभाव को जीवन में और अधिक सक्रिय करने के लिए आप ये छोटे उपाय कर सकते हैं: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें, इससे धन का आगमन बढ़ता है। इस अवधि में सफेद चीजों का दान करना या सफेद कपड़े पहनना शुक्र को मजबूत बनाता है। अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें और महिलाओं का सदैव सम्मान करें, क्योंकि इससे शुक्र देव की कृपा बनी रहती है।

समाप्त……………..

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें