Home » ब्लॉग » Lord Jagannath Rath Yatra 2026: प्रयागराज में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से खींचा रथ

Lord Jagannath Rath Yatra 2026: प्रयागराज में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से खींचा रथ

Lord Jagannath Rath Yatra 2026: प्रयागराज में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से खींचा रथ
Facebook
X
WhatsApp

लोकेशन- प्रयागराज
ज़िला संवाददाता- अंबुज श्रीवास्तव

Lord Jagannath Rath Yatra 2026: प्रयागराज के अल्लापुर बाघंबरी रोड पूरापड़ाइन समाधि मंदिर से पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।
जहां मोहल्ले वासियों ने आगे आकर दर्शन किए वहीं महिलाओं और बच्चों ने नाच गाकर उनकी यात्रा को भव्य रूप दिया भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ।

यह यात्रा बाघंबरी रोड क्षेत्र से निकलकर दारागंज बक्शी त्रिमुहानी कच्ची सड़क तक संपन्न हुआ भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी पकड़कर भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचा। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया ।

रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुष्प वर्षा से रथ यात्रा का स्वागत किया। और प्रसाद ग्रहण किया रथ यात्रा में शामिल महंत रामदास ,मंदिर के पुजारी दीपेश दास ने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं और पूरे वर्ष इस पावन अवसर का इंतजार करते हैं।

यात्रा के दौरान दारागंज की सड़कों पर सामाजिक संगठनों, स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं द्वारा सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत और हलुआ वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। पूरे मार्ग में भक्ति, सेवा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें