Translate Your Language :

Latest Updates
Som Pradosh Vrat Katha: सोम प्रदोष पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा Shivling Puja: शनिवार को शिवलिंग पर चढ़ाएँ ये चीज़ें, मिलेगा महादेव और शनिदेव दोनों का आशीर्वाद Radha Rani Puja: क्या घर में रख सकते हैं लाडली जी की मूर्ति? जानिए जरूरी नियम और विधियां Dream Astrology: ऐसे सपने आयें तो समझ लीजिये जल्द ही घर में बजने वाली है शहनाई, क्या है स्वप्न शास्त्र का संदेश Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें देवी तुलसी के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन से सभी कष्ट और बनी रहेगी खुशहाली Kabir Das Jayanti 2025 Wishes: कबीर के विचारों को जनमानस में फैलाएँ, शुभकामनाओं के साथ मनाएं यह पावन पर्व Shiv Ji Ke 108 Naam: भगवान शिव के इन 108 नाम का जाप मिलेगा मनवांछित फल Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का दान, मिलेगी शिव और सूर्यदेव की कृपा Dhumavati Jayanti 2025: इस धूमवती जयंती पर जानिए मां धूमावती की पूजा विधि और उनकी पौराणिक कथा
Home » चालीसा » Hanuman Chalisa Lyrics: प्रत्येक मंगलवार पढ़ें श्री हनुमान चालीसा – जय हनुमान ज्ञान गुन सागर

Hanuman Chalisa Lyrics: प्रत्येक मंगलवार पढ़ें श्री हनुमान चालीसा – जय हनुमान ज्ञान गुन सागर

Shri Hanuman Chalisa - Shri Guru Charan Saroj Raj
Facebook
X
WhatsApp

Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi: श्री हनुमान चालीसा श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि। श्री हनुमान चालीसा अत्यंत शक्तिशाली है, जिसे गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा था। प्रत्येक मंगलवार को इसका पाठ करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और सभी बाधाएँ दूर होती हैं। “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” से प्रारंभ होने वाली यह चालीसा भक्तों को साहस, शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करती है। पढ़ें Correct Hanuman Chalisa Lyrics हिन्दी में….

Hanuman Chalisa Lyrics Image in Hindi

श्री हनुमान चालीसा – Shri Hanuman Chalisa Lyrics

॥ दोहा ॥

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार॥

॥ चौपाई ॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥

राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुण्डल कुँचित केसा॥

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै।
काँधे मूँज जनेउ साजै॥

शंकर स्वयं/सुवन केसरी नंदन।
तेज प्रताप महा जगवंदन॥

बिद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे।
रामचन्द्र के काज सँवारे॥

लाय सजीवन लखन जियाए।
श्री रघुबीर हरषि उर लाये॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते।
कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना।
राम मिलाय राज पद दीह्ना॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना।
लंकेश्वर भए सब जग जाना॥

जुग सहस्त्र जोजन पर भानु।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥

दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥

राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना॥

आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हाँक तै काँपै॥

भूत पिशाच निकट नहिं आवै।
महावीर जब नाम सुनावै॥

नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा॥

संकट तै हनुमान छुडावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥

सब पर राम तपस्वी राजा।
तिनके काज सकल तुम साजा॥

और मनोरथ जो कोई लावै।
सोई अमित जीवन फल पावै॥

चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा॥

साधु सन्त के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता॥

राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा॥

तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम जनम के दुख बिसरावै॥

अंतकाल रघुवरपुर जाई।
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥

और देवता चित्त ना धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥

संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥

जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥

जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई॥

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मह डेरा॥

॥ दोहा ॥

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

 

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें