Translate Your Language :

Latest Updates
Som Pradosh Vrat Katha: सोम प्रदोष पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा Shivling Puja: शनिवार को शिवलिंग पर चढ़ाएँ ये चीज़ें, मिलेगा महादेव और शनिदेव दोनों का आशीर्वाद Radha Rani Puja: क्या घर में रख सकते हैं लाडली जी की मूर्ति? जानिए जरूरी नियम और विधियां Dream Astrology: ऐसे सपने आयें तो समझ लीजिये जल्द ही घर में बजने वाली है शहनाई, क्या है स्वप्न शास्त्र का संदेश Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें देवी तुलसी के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन से सभी कष्ट और बनी रहेगी खुशहाली Kabir Das Jayanti 2025 Wishes: कबीर के विचारों को जनमानस में फैलाएँ, शुभकामनाओं के साथ मनाएं यह पावन पर्व Shiv Ji Ke 108 Naam: भगवान शिव के इन 108 नाम का जाप मिलेगा मनवांछित फल Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का दान, मिलेगी शिव और सूर्यदेव की कृपा Dhumavati Jayanti 2025: इस धूमवती जयंती पर जानिए मां धूमावती की पूजा विधि और उनकी पौराणिक कथा
Home » चालीसा » Surya Chalisa Lyrics: हर रविवार करना चाहिए सूर्य चालीसा का पाठ

Surya Chalisa Lyrics: हर रविवार करना चाहिए सूर्य चालीसा का पाठ

Facebook
X
WhatsApp

Surya Chalisa Lyrics in Hindi: सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता माना गया है, जो जीवन, ऊर्जा और स्वास्थ्य के स्रोत हैं। इसलिए रविवार के दिन इनकी विशेष पूजा और आराधना की जाती है। इनकी विशेष कृपा पाने के लिए सूर्य चालीसा का पाठ अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यह पाठ न केवल आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता, नेत्रज्योति और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि करता है।

विशेष रूप से रविवार, रथ सप्तमी या प्रतिदिन सूर्योदय के समय इसका पाठ करना अत्यंत शुभ फलदायक होता है। यह चालीसा व्यक्ति के जीवन में तेज, आकर्षण और सफलता लाने में सहायक मानी जाती है। इसलिए भक्तजनों को इसका पाठ अवश्य ही करना चाहिए।

Surya Chalisa Lyrics

श्री सूर्यदेव चालीसा – Shri Surya Chalisa

॥ दोहा ॥

कनक बदन कुण्डल मकर, मुक्ता माला अङ्ग,
पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के सङ्ग॥

॥ चौपाई ॥

जय सविता जय जयति दिवाकर,
सहस्त्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर॥

भानु पतंग मरीची भास्कर,
सविता हंस सुनूर विभाकर॥

विवस्वान आदित्य विकर्तन,
मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥

अम्बरमणि खग रवि कहलाते,
वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥

सहस्त्रांशु प्रद्योतन, कहिकहि,
मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि॥

अरुण सदृश सारथी मनोहर,
हांकत हय साता चढ़ि रथ पर॥

मंडल की महिमा अति न्यारी,
तेज रूप केरी बलिहारी॥

उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते,
देखि पुरन्दर लज्जित होते॥

मित्र मरीचि, भानु, अरुण, भास्कर,
सविता सूर्य अर्क खग कलिकर॥

पूषा रवि आदित्य नाम लै,
हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै॥

द्वादस नाम प्रेम सों गावैं,
मस्तक बारह बार नवावैं॥

चार पदारथ जन सो पावै,
दुःख दारिद्र अघ पुंज नसावै॥

नमस्कार को चमत्कार यह,
विधि हरिहर को कृपासार यह॥

सेवै भानु तुमहिं मन लाई,
अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई॥

बारह नाम उच्चारन करते,
सहस जनम के पातक टरते॥

उपाख्यान जो करते तवजन,
रिपु सों जमलहते सोतेहि छन॥

धन सुत जुत परिवार बढ़तु है,
प्रबल मोह को फंद कटतु है॥

अर्क शीश को रक्षा करते,
रवि ललाट पर नित्य बिहरते॥

सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत,
कर्ण देस पर दिनकर छाजत॥

भानु नासिका वासकरहुनित,
भास्कर करत सदा मुखको हित॥

ओंठ रहैं पर्जन्य हमारे,
रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे॥

कंठ सुवर्ण रेत की शोभा,
तिग्म तेजसः कांधे लोभा॥

पूषां बाहू मित्र पीठहिं पर,
त्वष्टा वरुण रहत सुउष्णकर॥

युगल हाथ पर रक्षा कारन,
भानुमान उरसर्म सुउदरचन॥

बसत नाभि आदित्य मनोहर,
कटिमंह, रहत मन मुदभर॥

जंघा गोपति सविता बासा,
गुप्त दिवाकर करत हुलासा॥

विवस्वान पद की रखवारी,
बाहर बसते नित तम हारी॥

सहस्त्रांशु सर्वांग सम्हारै,
रक्षा कवच विचित्र विचारे॥

अस जोजन अपने मन माहीं,
भय जगबीच करहुं तेहि नाहीं ॥

दद्रु कुष्ठ तेहिं कबहु न व्यापै,
जोजन याको मन मंह जापै॥

अंधकार जग का जो हरता,
नव प्रकाश से आनन्द भरता॥

ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही,
कोटि बार मैं प्रनवौं ताही॥

मंद सदृश सुत जग में जाके,
धर्मराज सम अद्भुत बांके॥

धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा,
किया करत सुरमुनि नर सेवा॥

भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों,
दूर हटतसो भवके भ्रम सों॥

परम धन्य सों नर तनधारी,
हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी॥

अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन,
मधु वेदांग नाम रवि उदयन॥

भानु उदय बैसाख गिनावै,
ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै॥

यम भादों आश्विन हिमरेता,
कातिक होत दिवाकर नेता॥

अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं,
पुरुष नाम रविहैं मलमासहिं॥

॥ दोहा ॥

भानु चालीसा प्रेम युत, गावहिं जे नर नित्य,
सुख सम्पत्ति लहि बिबिध, होंहिं सदा कृतकृत्य॥

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें