Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » मंदिर » Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Facebook
X
WhatsApp

Ram Darbar Pran Pratishtha: राम नगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंग गई है। यहां के भव्य राम मंदिर में आज यानी 5 जून 2025 को एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। इस मौके पर मंदिर परिसर में बने अन्य छह मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य आयोजन के लिए देशभर के श्रद्धालुओं की निगाहें अयोध्या पर टिकी हुई हैं।

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त (Ram Darbar Pran Pratishtha Shubh Muhurt)

हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह मुहूर्त आज सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा। इसी दौरान, मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान की मूर्तियों को विधिपूर्वक स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा, दोपहर 2:30 से 3:22 बजे तक का समय विजय मुहूर्त भी पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उपयुक्त माना गया है।

अभिजीत मुहूर्त ही क्यों चुना गया?

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अभिजीत मुहूर्त का चयन संयोग नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यता पर आधारित निर्णय है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम का जन्म भी अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था। इसी कारण, राम दरबार में प्रतिमाओं की स्थापना के लिए भी यह मुहूर्त सर्वोत्तम माना गया।

राम मंदिर परिसर के सात स्थानों पर मूर्तियों की स्थापना

आज केवल राम दरबार ही नहीं, बल्कि अयोध्या के राम मंदिर परिसर में सात अन्य प्रमुख मंदिरों में भी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ये मंदिर और उनके स्थान इस प्रकार हैं:

  • ईशान कोण – शिवलिंग
  • अग्निकोण – श्रीगणेश
  • दक्षिण मध्य – महाबली हनुमान
  • नैऋत्य कोण – सूर्य देव
  • वायव्य कोण – मां भगवती
  • उत्तर मध्य – मां अन्नपूर्णा
  • मुख्य मंदिर प्रथम तल – श्रीराम दरबार
  • दक्षिण पश्चिम परकोटा – शेषावतार

राम दरबार में भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। ये सभी मूर्तियां मंदिर के प्रथम तल पर प्रतिष्ठित की जाएंगी। मूर्तियों की नयनाभिराम छवि और भावपूर्ण आकार श्रद्धालुओं के मन को आकर्षित करने वाली होंगी।

आयोजन में पहुंचे 101 आचार्य

इस ऐतिहासिक आयोजन को और भी अधिक गरिमामय बनाने के लिए काशी और अयोध्या के कुल 101 वैदिक आचार्य पहुंचे हैं, जो विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराएंगे। साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे।

राम मंदिर में आज होने वाली प्राण प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा एक भावनात्मक क्षण है। वर्षों से प्रतीक्षित यह आयोजन श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय संगम है, जो अयोध्या की मिट्टी में रच-बस चुका है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें