Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » पूजा विधि » Radha Rani Puja: क्या घर में रख सकते हैं लाडली जी की मूर्ति? जानिए जरूरी नियम और विधियां

Radha Rani Puja: क्या घर में रख सकते हैं लाडली जी की मूर्ति? जानिए जरूरी नियम और विधियां

Radha-Rani-Puja
Facebook
X
WhatsApp

Radha Rani Puja: हर घर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा आम बात है। लोग उन्हें स्नान कराते हैं, वस्त्र पहनाते हैं, झूला झुलाते हैं और घर के सदस्य की तरह सेवा करते हैं। माना जाता है कि लड्डू गोपाल की पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है — क्या राधा रानी के बाल स्वरूप लाडली जी की मूर्ति भी घर में स्थापित की जा सकती है? अगर हां, तो इसके नियम और विधि क्या हैं? आइए इस लेख में सरल भाषा में समझते हैं।

राधा रानी कौन हैं?

राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की परम प्रिय और आध्यात्मिक संगिनी के रूप में जाना जाता है। भागवत, ब्रह्मवैवर्त पुराण और अन्य कई ग्रंथों में राधा जी का गौरवगान मिलता है। कहा जाता है कि राधा जी का नाम जपने से स्वयं श्रीकृष्ण की भी कृपा प्राप्त होती है। वे केवल एक प्रेमिका नहीं, बल्कि भक्ति की पराकाष्ठा हैं।

घर में लाडली जी की मूर्ति रखना शुभ या नहीं?

जैसे आप लड्डू गोपाल की नियमित सेवा करते हैं, वैसे ही राधा रानी के बाल स्वरूप लाडली जी की मूर्ति को भी घर में रखा जा सकता है — लेकिन कुछ नियमों के साथ। राधा जी को केवल सजावट या दिखावे के लिए नहीं, बल्कि प्रेम और श्रद्धा से स्थापित किया जाना चाहिए।

क्या नियमों का पालन ज़रूरी है?

बिलकुल। राधा रानी की मूर्ति को घर में रखने से पहले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें:

  • लाडली जी को लड्डू गोपाल के साथ ही स्थापित करें। अकेले राधा जी की मूर्ति रखने की परंपरा नहीं है।
  • प्रतिमा की स्थापना में दिशा का ध्यान रखें। राधा जी को लड्डू गोपाल के दाएं हाथ की ओर रखें।
  • पूजा क्रम में सबसे पहले राधा जी की पूजा करें, उसके बाद लड्डू गोपाल की।

राधा रानी की पूजा विधि

राधा जी की सेवा और पूजा में विशेष भावना और नियमों का पालन करना ज़रूरी होता है। आइए जानें उनकी पूजा की संपूर्ण विधि:

  • स्नान और साफ-सफाई– सुबह सूर्योदय से पहले उठें। स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • अभिषेक– राधा रानी की मूर्ति का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से अभिषेक करें। फिर स्वच्छ जल से स्नान कराएं।
  • श्रृंगार और भोग– उन्हें साफ-सुथरी पोशाक पहनाएं। फूलों, चंदन, इत्र से श्रृंगार करें। उनके प्रिय फल, मिठाई, और तुलसी पत्र अर्पित करें।
  • आरती और प्रार्थना– धूप-दीप से आरती करें और राधा रानी के मंत्रों का जाप करें।
  • लड्डू गोपाल की पूजा– राधा जी की पूजा के बाद लड्डू गोपाल की सेवा करें।
  • प्रसाद वितरण– अंत में प्रसाद सभी में बांटें और मंगल की कामना करें।

राधा रानी के मंत्र (Radha Rani Mantra)

पूजा के दौरान इन मंत्रों का जप अत्यंत फलदायी माना गया है:

  1. ॐ ह्रीं श्री राधिकायै नमः
  2. ऊं ह्नीं राधिकायै नमः
  3. ऊं ह्नीं श्रीराधायै स्वाहा
  4. श्री राधायै स्वाहा
  5. नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी।
    रासेश्वरी नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये॥
Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें