Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Kashi Vishwanath Temple : काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक पर रोक: जानें भगवान शिव का अभिषेक किस धातु के लोटे से करना है शुभ

Kashi Vishwanath Temple : काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक पर रोक: जानें भगवान शिव का अभिषेक किस धातु के लोटे से करना है शुभ

Facebook
X
WhatsApp

Kashi Vishwanath Temple : सावन का पवित्र महीना जैसे-जैसे करीब आ रहा है, काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक पर रोक: जानें भगवान शिव का अभिषेक किस धातु के लोटे से करना है शुभप्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर दिया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने साफ निर्देश दिए हैं कि अब भक्त प्लास्टिक के किसी भी पात्र में दूध या जल लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह नियम सावन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थायी रूप से लागू रहेगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान शिव का अभिषेक करने में किस धातु के लोटे का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही जानिए पीतल, तांबा आदि धातुओं के लोटे से जलाभिषेक करने का महत्‍व और उसके लाभ।

प्लास्टिक प्रतिबंध का उद्देश्य
यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और मंदिर परिसर की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्लास्टिक से न केवल मंदिर परिसर की सफाई प्रभावित होती है, बल्कि यह धार्मिक दृष्टि से भी अनुचित माना जाता है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को अब पूजा-अर्चना के लिए धातु के पात्रों का ही उपयोग करना होगा।

 

ऐसे में सवाल उठता है—शिवजी का जलाभिषेक किस धातु के लोटे से करें? जानिए कौन-से धातु का लोटा कौन-से फल देता है:

तांबे का लोटा – क्रोध पर नियंत्रण और आत्मबल में वृद्धि तांबा अग्नि तत्व और मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।

शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जलाभिषेक करने सेपित्त दोष और त्वचा रोगों में राहत मिलती है

रक्त शुद्धि होती है क्रोध और मानसिक अशांति में कमी आती है

आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है

किसके लिए श्रेष्ठ: छात्र, नौकरीपेशा, गुस्सैल स्वभाव वाले व्यक्ति

पीतल का लोटा – गुरु दोष शांति और वैवाहिक सुख
पीतल बृहस्पति ग्रह से जुड़ा होता है। यदि पीतल के लोटे से गाय का दूध, शुद्ध जल और थोड़ा शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाया जाए, तो:

गुरु दोष शांत होता है

वाणी दोष दूर होता है

विवाह और संतान की बाधाएं दूर होती हैं

धार्मिकता और मानसिक शुद्धता बढ़ती है

किसके लिए उपयोगी: विद्यार्थी, अध्यापक, वैवाहिक जीवन में समस्याओं से जूझ रहे लोग

चांदी का लोटा – मन की शांति और पारिवारिक सौहार्द
चांदी चंद्र ग्रह और मानसिक स्थिरता से जुड़ी है। चांदी के लोटे से गंगाजल, गुलाबजल या केवड़ा जल से अभिषेक करने पर:

मानसिक तनाव, अनिद्रा और अवसाद से राहत मिलती है

चंद्र दोष व कालसर्प योग की शांति होती है

घर में प्रेम और मानसिक संतुलन बना रहता है

किसके लिए उपयुक्त: विवाहित जोड़े, मानसिक रूप से अशांत व्यक्ति

सोने का लोटा – सभी ग्रहों की शांति और राजयोग की प्राप्ति
सोना सूर्य और उच्च ऊर्जा का प्रतीक है। स्वर्ण लोटे से अभिषेक करना:

आत्मबल, यश, तेज और राजयोग की प्राप्ति में सहायक है

सभी नौ ग्रहों की शांति मिलती है

आध्यात्मिक ऊर्जा और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है

स्टील का लोटा न करें इस्तेमाल
स्टील को शास्त्रों में अशुद्ध माना गया है क्योंकि यह लोहे, क्रोमियम और निकल जैसे धातुओं का मिश्रण होता है। धार्मिक अनुष्ठानों में:

स्टील से ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है

यह न तो पंचधातु में शामिल है और न ही आध्यात्मिक रूप से शुभ

शिवाभिषेक या किसी देवता की पूजा में इसका प्रयोग वर्जित है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें