Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Sawan 2025: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये 5 फूल, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Sawan 2025: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये 5 फूल, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Sawan 2025
Facebook
X
WhatsApp

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। कहते हैं इस महीने में जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं देवों के देव महादेव पूरी करते हैं। शास्त्रों के मुताबिक, इस महीने में भगवान शिव अपने परिवार के साथ पृथ्वी का विचरण करने के लिए आते हैं। साथ ही इस महीने का महत्व और अधिक इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि, इस महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। इसलिए सावन मास भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान शिवलिंग का अभिषेक और उन्हें विशेष प्रकार के फूल अर्पित करना अत्यंत फलदायक होता है। आइए जानते हैं सावन में भगवान शिव को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

Sawan 2025: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये फूल
धतूरा शिवजी को धतूरा बहुत प्रिय है। इसे अर्पित करने से मन से नकारात्मक विचार और बुरी आदतें दूर होती हैं। सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने से मन शुद्ध रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Sawan 2025: मदार के फूल
मदार का फूल भी शिवजी को चढ़ाया जाता है। इसे चढ़ाने से जीवन में आने वाले बड़े संकट टलते हैं और अगर आपके शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो विशेष रुप से यह फूल सावन के महीने में भगवान शिव को अर्पित करें।

कुंद के फूल
सफेद कुंद का फूल शिवलिंग पर चढ़ाना पवित्र माना जाता है। इस फूल को शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में शांति, प्रेम और मानसिक स्थिरता आती है।

नीलकमल
नीलकमल शिवजी को बहुत प्रिय है। इसे अर्पित करने से दुर्भाग्य दूर होता है और घर परिवार में सुख-शांति बढ़ती है।

गुलाब के फूल
गुलाब हर पूजा में चढ़ाया जाता है। इसी के साथ सावन के महीने में भगवान शिवजी को अर्पित करने से प्रेम संबंधों में मधुरता आती है।

कनेर के फूल
सावन के महीने में पीले और सफेद कनेर के फूल शिवलिंग पर चढ़ाए। इन फूलों को अर्पित करने से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक कष्ट भी दूर होते हैं।

सावन में शिवलिंग पर फूल चढ़ाने की विधि
भगवान शिव को फूल अर्पित करने से पहले इस बात का ध्यान रखें की फूल हमेशा ताजे और साफ होने चाहिए।
भगवान शिव को फूल उल्टे करके या जिनकी पंखुड़ी टुटी हो वह नहीं चढ़ाने चाहिए।
सावन के महीने में भगवान शिव को फूल बेलपत्र के साथ फूल अर्पित करना श्रेष्ठ होता है।
जब भी शिवलिंग पर फूल अर्पित करें तो ओम् नमः शिवाय का जप करते हुए ही फूल चढ़ाएं।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें