Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Shiv Ji Maa Parvati Ki Kahani: शिवजी ने मां पार्वती को श्मशान में ले जाकर बताया था मोक्ष पाने का रहस्य

Shiv Ji Maa Parvati Ki Kahani: शिवजी ने मां पार्वती को श्मशान में ले जाकर बताया था मोक्ष पाने का रहस्य

Shiv Ji Maa Parvati Ki Kahani:
Facebook
X
WhatsApp

Shiv Ji Maa Parvati Ki Kahani: भगवान शिव की पौराणिक कथाएं: कहा जाता है, ‘राम का नाम बनाए सारे काम।’ यानी राम के नाम को इस संसार को उच्च स्थान प्राप्त है और यह इस दुनिया का परम सत्य है। तभी तो जब किसी की मृत्यु भी होती है तो उसे श्मशान की ओर ले जाते हुए कहा जाता है, ‘राम नाम सत्य है।’ ऐसे प्रभु श्रीराम के पावन नाम की महिमा एक बार शिवजी ने मां पार्वती को सुनाई थी। माता पार्वती ने उत्सुकतावश भगवान शिव से पूछा था कि आप बार-बार बिना किसी वजह के किसको प्रणाम करते हैं। तब शिवजी ने माता पार्वती को कथा सुनाई थी। और बताया था कि कलियुग में मोक्ष पाने का आसान तरीका क्या है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shiv Ji Maa Parvati Ki Kahani: शिवजी को प्रिय है राम का नाम​शिवजी को प्रिय है राम का नाम
विद्वान बताते हैं कि शिवजी अक्सर किसी को प्रणाम करते थे और मां पार्वती को यह देखकर हैरानी होती थी। चूंकि शिवजी ऐसा कई बार करते थे तो एक दिन मां पार्वती ने महादेव से पूछा। हे प्रभु! आप बार-बार किसे प्रणाम करते रहते हैं। तब शिवजी ने बताया, हे देवी! जो व्यक्ति राम नाम जपता है मुझे वह प्रिय होता है। और राम नाम मुझे बहुत प्रिय है।

राम नाम जपने का महत्व क्या है
इसके बाद मां पार्वती ने शिवजी से पूछा कि आप श्मशान क्यों जाते हैं और अपने शरीर पर चिता की राख क्यों लगाते हैं। इस पर शिवजी ने बताया कि राम नाम ही इस दुनिया का सत्य है। फिर वह मां पार्वती को श्मशान में ले गए जहां शिवजी ने एक शव को श्मशान की ओर आते हुए देखा और मां पार्वती से कहा कि देखिए, जब लोग श्मशान की तरफ जाते हैं तो राम नाम का जप करते हैं। और मैं वही राम नाम सुनने के लिए यहां पर आता हूं। इतने लोगों के मुंह से इस शव की वजह से राम नाम निकलता है, इसलिए मैं ऐसे शव का सम्मान करता हूं। और दाह संस्कार के बाद जब इसकी राख बच जाती है तो उस भस्म को मैं अपने शरीर पर लगा देता हूं। इसलिए कलियुग में राम नाम जपने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

​शिवजी ने मां पार्वती को सुनाई कथा
कथा बताती है कि एक बार भगवान शिव कहीं से कैलाश पर पहुंचते हैं और माता पार्वती से भोजन की मांग करते हैं। तब मां पार्वती विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर रही होती हैं। इस पर मां पार्वती ने कहा कि प्रभु अभी पाठ पूरा नहीं हुआ है इसलिए थोड़ी देर कृपया इंतजार कीजिए। तब शिवजी ने कहा कि इसमें समय लगेगा। आप संतों की तरह वही उपाय कर लो जो संत सहस्रनाम को छोटा करके नियमित रूप से करते हैं और नाम जप करते हैं। तब मां पार्वती ने शिवजी से उसका उपाय पूछा। तब शिवजी ने बताया कि आप सिर्फ एक बार राम का नाम ले लें। आपको भगवान के एक हजार नाम यानी सहस्रनाम का पाठ करने के बराबर फल मिल जाएगा। एक राम का नाम हजारों दिव्य नाम के बराबर है।

राम नाम क्यों जपना चाहिए
श्रीराम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे।

सहस्रनाम तत्तुल्यम राम नाम वरानने।।

राम का नाम सभी आपदाओं को हरने वाला है। यह सभी संपदा को देने वाला है। इसके जप से आपको सारे संसार की शांति मिलती है। इसलिए मैं इसे बार बार प्रणाम करता हूं। वहीं राम नाम को लेकर कहा गया है कि यह सभी दुख, समस्याओं को हरने वाला है। यह सभी पापों का नाश करने वाला है। सुख संपत्ति को देने वाला है और यमदूतों को खदेड़ने वाला है। मोक्ष दिलाने वाला है। इसलिए राम नाम खुद भी जपना चाहिए और दूसरों को भी इसे जपने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे आपका और दूसरों का कल्याण हो जाता है। इससे कलियुग में शिवजी प्रसन्न होते हैं।

 

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें