Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Raksha Bandhan 2025: उज्जैन के बड़े गणेश को क्यों आती हैं देश-विदेश से राखियां? जानिए इसके पीछे की आस्था और परंपरा

Raksha Bandhan 2025: उज्जैन के बड़े गणेश को क्यों आती हैं देश-विदेश से राखियां? जानिए इसके पीछे की आस्था और परंपरा

#Ujjain #BadeGanesh #RakshaBandhan #RakhiToGod #GaneshDevotion #HinduFestivals #FaithAndTraditio
Facebook
X
WhatsApp

Raksha Bandhan 2025: कालों के काल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में वैसे तो हर त्योहार की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से होती है, लेकिन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर 118 वर्ष पुराना ऐसा स्थान है, जहां विराजित भगवान श्री गणेश की देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई बहनें हैं, जो की रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी भेजना कभी नहीं भूलती हैं. रक्षाबंधन को लेकर बड़ा गणेश मंदिर में लगभग एक सप्ताह पहले से ही भगवान के लिए राखियां आना शुरू हो गई थीं, जिसका क्रम अब भी लगातार जारी है.

यह मंदिर महाकाल मंदिर के पास घाटी पर अतिप्राचीन श्री बड़ा गणेश मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर व्यास बताते हैं कि भगवान श्री बड़ा गणेश की सैकड़ों बहनें ऐसी हैं, जो कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रहती हैं और प्रतिवर्ष भगवान बड़ा गणेश के लिए राखियां भिजवाती हैं. आपने बताया कि इस वर्ष भी अमेरिका, सिंगापुर, हॉन्ग कॉन्ग के साथ ही देश-विदेश से भगवान श्री गणेश की बहनों ने अलग-अलग तरह की राखियां भिजवाई हैं.

पूरे दिन भर चलेगा राखी बांधने का क्रम
बताया जाता है कि भगवान बड़ा गणेश की बहनें हर वर्ष उन्हें इतनी राखियां भेजती हैं कि इन राखियों को मंत्रोच्चार के साथ बांधने के लिए पूरा दिन लग जाता है. मंदिर के पुजारी पूर्ण विधि-विधान के साथ ही बहनों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उनके द्वारा भेजी गई राखियों को श्री गणेश को बांधते हैं और उनके द्वारा भेजी गई मिष्ठान सामग्री को भक्तों में वितरित कर देते हैं. इस दिन मंदिर की आकर्षक सजावट किए जाने के साथ ही भगवान का विशेष पूजन-अर्चन किए जाने के साथ ही महाआरती भी की जाती है.

श्री गणेश को माना जाता है भाई
बाबा महाकाल की इस नगरी में सभी भगवान शिव को अपना पिता और पार्वती जी को अपनी माता मानते हैं. यही कारण है कि श्री बड़ा गणेश मंदिर पर रक्षाबंधन के दिन देश-विदेश से आने वाली इन राखियों के साथ ही भगवान गणेश की कलाई पर राखी बांधने के लिए भी बड़ी संख्या महिलाएं और युवतियां यहां पहुंचती हैं, जो कि राखी बांधने के बाद अपने भाई की लंबी उम्र की कामना भी करती हैं. यह मंदिर लगभग 118 वर्ष पुराना है. इसीलिए इस मंदिर से सैकड़ों लोगों की आस्था जुडी हुई है. मंदिर में श्री गणेश को राखी बांधने के लिए छोटी-छोटी कन्याओं से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक बड़ा गणेश के साथ इस त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए पहुंचती हैं.

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें