Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » आरती » Krishna Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi : जन्माष्टमी पर करें ‘आरती कुंज बिहारी की’ का पाठ, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

Krishna Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi : जन्माष्टमी पर करें ‘आरती कुंज बिहारी की’ का पाठ, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

#AartiKunjBihariKi #KrishnaAarti #ShriKrishnaAarti #JaiShriKrishna #KrishnaBhajan #BhaktiGeet #KrishnaJanmashtami #JanmashtamiAarti
Facebook
X
WhatsApp

Krishna Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: भगवान श्रीकृष्ण की आराधना में आरती और भजन का विशेष महत्व है। जब भी श्रीकृष्ण की आरती का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले “आरती कुंज बिहारी की” की मधुर पंक्तियाँ स्मरण में आती हैं। यह आरती न केवल भक्तों के हृदय को भावविभोर करती है, बल्कि भगवान को भी अति प्रिय है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जब व्रत, उपवास और पूजन की परंपरा निभाई जाती है, तब आरती कुंज बिहारी की का सस्वर गायन भक्तों को विशेष पुण्य और मानसिक शांति प्रदान करता है। इस दिन विशेष रूप से श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाया जाता है और रात्रि में बारह बजे उनके जन्मोत्सव के साथ आरती की जाती है।आइए करते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की आरती…

आरती कुंज बिहारी की (Krishan Ji Ki Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics)
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।
.
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
.
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली; भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक,
ललित छवि श्यामा प्यारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की।
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
.
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै; बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग;
अतुल रति गोप कुमारी की॥ श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
.
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा; बसी सिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच;
चरन छवि श्रीबनवारी की॥ श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
.
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू।
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू; हंसत मृदु मंद,चांदनी चंद, कटत भव फंद।।
टेर सुन दीन भिखारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

 read also : Shri Krishna Chalisa Lyrics in Hindi: यहाँ पढ़े श्री कृष्ण चालीसा

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें