Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा की मूर्ति घर लाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, तभी मिलेगी बप्पा की कृपा

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा की मूर्ति घर लाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, तभी मिलेगी बप्पा की कृपा

#गणपति_बप्पा #गणेश_चतुर्थी #गणपति_स्थापना #गणेश_मूर्ति #गणपति_विसर्जन #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GanpatiAtHome #GaneshPujaMistakes
Facebook
X
WhatsApp

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त गणपति बप्पा की मूर्ति को विधिपूर्वक अपने घर या पंडाल में स्थापित करते हैं और फिर 10 दिनों तक उनका पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश जी की मूर्ति घर लाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान न रखने से पूजा का फल प्रभावित हो सकता है?

अगर आप भी इस बार अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति ला रहे हैं, तो इन गलतियों से बचें और इन जरूरी बातों का पालन करें:

1. मूर्ति लाते समय खाली हाथ न जाएं

गणपति जी को घर लाने जाते समय अपने हाथ में पूजा की थाली, मिठाई, नारियल या फूल जरूर रखें। यह शुभ संकेत माना जाता है। खाली हाथ मूर्ति लेने जाना अशुभ माना जाता है।मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि वह पूरी तरह से सही और बिना किसी खरोंच या टूट-फूट के हो। भगवान की टूटी हुई मूर्ति घर में रखना अशुभ माना जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।

2 .गणपतिजी की सूंड की दिशा पर जरूर दें ध्यान
वास्तु के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति लेते समय उनकी सूंड पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। मान्यता है कि घर के लिए वामवर्ती मूर्ति लेना सबसे शुभ होता है। यानी गणपतिजी की ऐसी मूर्ति लें जिसमें उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हो। इस दिशा को सफलता और समृद्धि की दिशा मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि दाईं ओर झुकी हुई सूंड वाली यानी दक्षिणामुखी गणेशजी की मूर्ति की पूजा करने के कठिन नियम होते हैं। साथ ही, उन्हें प्रसन्न करना भी बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में इस प्रकार की मूर्ति मंदिरों में रखी जाती है।

3. घर की दिशा और स्थान का रखें ध्यान

गणपति बप्पा की मूर्ति उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में स्थापित करना सबसे शुभ होता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है। साथ ही, मूर्ति ऐसी जगह रखें जहाँ सभी सदस्य आराम से दर्शन और पूजा कर सकें।

4. मूर्ति को अकेले न रखें

गणेश जी को कभी भी घर में अकेले न रखें। उनकी मूर्ति के साथ अन्य देवी-देवताओं की छोटी मूर्तियाँ या तस्वीरें जैसे लक्ष्मी जी और सरस्वती जी की उपस्थिति शुभ मानी जाती है।गणपति जी की मूर्ति को किसी लकड़ी के पाटे या चौकी पर लाल या पीले कपड़े बिछाकर स्थापित करें। मूर्ति को सीधे ज़मीन पर रखना अशुभ होता है।

5 .भगवान गणेश की प्रतिमा में मोदक और मूषक का होना जरूरी
मोदक भगवान गणेश को बेहद प्रिय हैं और मूषक को उनका वाहन माना गया है। ऐसे में गणपति बप्पा की मूर्ति लेते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें कि प्रतिमा में उनके साथ मोदक और मूषक भी जरूर हो। इस प्रकार की प्रतिमा घर लेना बेहद उत्तम माना जाता है।

6. मूर्ति के रंगों पर भी दें ध्यान
भगवान गणेश की मूर्ति लेते समय रंग पर भी जरूर ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में सफेद रंग की मूर्ति लाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, सिंदूरी रंग की मूर्ति भी ले सकते हैं। इससे आत्म विकास होता है। साथ ही, भगवान गणेश की मूर्ति को घर में चतुर्थी से पहले किसी शुभ मुहूर्त में ही घर लाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

7. ध्यान और भक्ति के साथ लाएं

मूर्ति को घर लाते समय पूरे श्रद्धा-भाव, मंत्रोच्चारण और ढोल-ताशों के साथ लाना शुभ माना जाता है। मन में कोई नकारात्मक विचार न हो और पूरे परिवार के साथ प्रेमपूर्वक मूर्ति को घर लाएं।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें