Translate Your Language :

Latest Updates
Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज? Magh Mela 2026: संगम की रेती पर सजे ये 5 जायके, जिनके बिना अधूरा है आपका प्रयागराज ट्रिप Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं खिचड़ी? जानें दाल, चावल और हल्दी का ग्रहों से कनेक्शन World largest Shivling Bihar: गजब का संयोग! जिस तिथि को पहली बार शिवलिंग की पूजा हुई थी, उसी दिन बिहार में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग Ramayan And Mahabharat Eras Temples: ये हैं भारत के वो 5 मंदिर, जिनका रामायण और महाभारत काल से है अस्तित्व Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर इन चीजों का दान होता है शुभ, घर में आता है धन-वैभव! New Year 2026 Upay: नए साल पर चुपचाप करें ये खास उपाय, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी Premanand Maharaj: ना पैसा, ना सफलता दे पा रही खुशी? प्रेमानंद महाराज ने खोला सच्चे आनंद का रहस्य Golden Temple New Year Guide: नए साल पर स्वर्ण मंदिर जाने का है प्लान? दर्शन समय से लेकर सेवा नियम तक जानें सबकुछ
Home » पूजा विधि » Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में किस दिशा में जलाना चाहिए अखंड दीप? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में किस दिशा में जलाना चाहिए अखंड दीप? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में किस दिशा में जलाना चाहिए अखंड दीप? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा
Facebook
X
WhatsApp

नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का विशेष अवसर होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और भक्तजन पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। नवरात्रि में कई लोग घर में अखंड दीप जलाते हैं, जो पूरे नौ दिनों तक बिना बुझाए लगातार जलता है। यह दीप न सिर्फ आस्था का प्रतीक होता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता लाने वाला माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड दीप जलाने की सही दिशा क्या होनी चाहिए? गलत दिशा में दीपक रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के नियमों के अनुसार दीपक की दिशा और उससे जुड़ी जरूरी बातें।

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में किस दिशा में जलाना चाहिए अखंड दीप, जानिए  वास्तु का नियम - vastu tips correct direction to place akhand jyot during  shardiya navratri 2025 tvisz - AajTak

अखंड दीप किस दिशा में जलाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड दीपक को पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखना सबसे शुभ माना जाता है। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती हैं और देवी शक्ति की कृपा पाने के लिए यह स्थान आदर्श होता है।

पूर्व दिशा – यह दिशा सूर्य के उदय की है, जो प्रकाश, ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। यहां दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता और समृद्धि आती है।
उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) – यह दिशा देवताओं का स्थान मानी जाती है। यहां दीप जलाने से घर में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

बता दें कि अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र शुरू होती हैं, और नवमी तिथि पर इसका समापन होता है. इसके अगले दिन दशहरा या विजयादशमी पर्व मनाया जाता है. इस साल 22 सितंबर रात 1:23 बजे से प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होकर 23 सितंबर को देर रात रात 2:55 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को मानी जाएगी. इसी दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी और कलश स्‍थापना भी इसी दिन की जाएगी. वहीं 31 सितंबर को महाअष्‍टमी और 1 अक्‍टूबर को महानवमी मनाई जाएगी. इसके बाद 2 अक्‍टूबर को दशहरा महापर्व मनाया जाएगा.

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें