Translate Your Language :

Latest Updates
Prayagraj: मंसूराबाद में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का विश्राम, सुदामा-कृष्ण मित्रता प्रसंग ने भाव-विभोर किया Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान
Home » मंत्र » Dhirendra Krishna Shastri : नहीं होंगे एक्सीडेंट… बाबा बागेश्वर ने बताया घर से निकलने से पहले कौन सी पढ़ें चौपाई

Dhirendra Krishna Shastri : नहीं होंगे एक्सीडेंट… बाबा बागेश्वर ने बताया घर से निकलने से पहले कौन सी पढ़ें चौपाई

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है. इसके चलते वाहन को सावधानी से चलाने की जरूरत है. कई जगह भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं. मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर सात बसें और तीन कारें टकराई हैं. बसों में आग लग गई. इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए रामचरित मानस की एक चौपाई का हमेशा से जिक्र होता आया है.

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से लेकर जगद्गगुरु स्वामी संदीपनी ने भी इस चौपाई का जिक्र किया है. बागेश्वर बाबा का कहना है कि वाहन चलाने वाले ड्राइवर जितने भी हैं वे एक चौपाई को नोट कर लें. “चलत बिमान कोलाहल होई. जय रघुबीर कहइ सबु कोई.” जो भी इस चौपाई को बोलकर वाहन पर बैठता है उस व्यक्ति की कभी अनहोनी नहीं होगी और हनुमान जी आपकी रक्षा करेंगे.

कब कही गई ये चौपाई?

जगद्गगुरु स्वामी संदीपनी का कहना है कि यह पवित्र चौपाई किसी भी यात्रा के दौरान रक्षा और सुरक्षा का मंत्र है. यदि कोई अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इस मंत्र का जाप करता है तो इस चौपाई की शक्ति से यात्रा सुरक्षित और सुगम हो जाती है. चलत विमान कोलाहल होई मंत्र एक शक्तिशाली चौपाई है, जो सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को नष्ट कर सकता है.

उन्होंने कहा कि यह रामचरितमानस के लंका काण्ड का एक भाग है. जब भगवान राम ने लंका का युद्ध जीता और रावण को हराया, तो वह सीताजी, लक्ष्मण जी और अन्य लोगों के साथ विमान पर सवार हुए. उस समय विमान शोर मचाने लगा और लोग जय रघुबीर कहकर प्रभु श्री राम की स्तुति करने लगे. चलत विमान कोलाहल मंत्र इसी का वर्णन करता है.

स्वाति नक्षत्र में करनी चाहिए यात्रा?

वहीं, अगर नक्षत्र की बात करें तो सोमवार यानी 15 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट पर चित्रा नक्षत्र समाप्त हुआ और उसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू हो गया, जोकि मंगलवार यानी 16 दिसंबर दोपहर दो बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा. स्वाति नक्षत्र में यात्रा करना अशुभ नहीं माना जाता, बल्कि इसके स्वामी राहु के कारण यह यात्रा के लिए शुभ है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों जैसे अशुभ तिथि या दिशा में सावधानी बरतनी चाहिए. यह नक्षत्र स्वतंत्रता और परिवर्तन का प्रतीक है, जिससे यात्राएं अक्सर सफल और फायदेमंद होती हैं.

 

 

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें