Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा का करें भव्य स्वागत, ये रही पूजन सामग्री की चेकलिस्ट

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा का करें भव्य स्वागत, ये रही पूजन सामग्री की चेकलिस्ट

#GaneshChaturthi2025 #GanpatiBappaMorya #GaneshUtsav #GaneshFestival2025 #GanpatiCelebration #GaneshChaturthiPreparations #BappaMorya #GanpatiDecoration
Facebook
X
WhatsApp

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का का पर्व 27 अगस्त से आरंभ हो रहा है और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को विराजमान किया जाता है। इस दिन गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से सारी बाधाएं दूर होती हैं। भगवान गणेश की उपासना करने वालों के जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। 27 अगस्त से गणेश उत्सव का आरंभ हो रहा है ऐसे में अगले 11 दिनों तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे मंदिर और घरों में सुनाई देंगे। बप्पा की आराधना करने के लिए पहले की पूजन सामग्री आदि खरीदकर लाना बेहद जरुरी है। यहां जानें गणेश चतुर्थी पूजा की पूरी सामग्री।

गणेश चतुर्थी पूजन सामग्री
1) भगवान गणेश की प्रतिमा
2) कलश
3) नारियल
4) सुपारी
5) आम्रपल्लव
6) रोली
7) चावल
8) दूर्वा (21,11 या कम से कम 7)
9) मोदक के लड्डू
10) फूल
11) धूप,
12) दीप
13) गाय का घी
14) कपूर
15) लाल और पीला वस्त्र पूजा के लिए
16) गणेशजी के वस्त्र
17) पान के पत्ते
18) फूल माला
19) गंगाजल
20) चांदी का सिक्का
21) गुलाब जल
22) पंचमेवा
23) जनेऊ
24) फल (5 अलग-अलग तरह के)
25) प्रसाद
भगवान गणेश के 21 नामों का भी करें जप
जब भगवान गणेश की स्थापना हो जाए तो इसके बाद भगवान गणेश के 21 नामों का जप करें। ओम गणञ्जयाय नमः, ओम गं गणपतये नमः , ओम गं हेरम्बाय नमः, ओम गं क्षिप्रप्रसादनाय नमः, ओम गं महागणपतये नमः, ओम गं चिंतामणये नमः, ओम गं मंत्राय नमः, ओम गं काश्यपाय नमः, ओम गं आशापूरकाय नमः, ओम गं धरणीधराय नमः, ओम गं लक्षप्रदाय नमः ,ओम गं नन्दनाय नमः, ओम गं वाचासिद्धाय नमः, ओम गं सुमङ्गलाय नमः, ओम गं शिवाय नमः, ओम गं ढुण्ढिविनायकाय नमः ,ओम गं वरदाय नमः, ओम गं अमृताय नमः , ओम गं बीजाय नमः, ओम गं अमोघसिद्धये नमः, ओम गं निधये नमः
भगवान गणेश ने इन 21 नामों का जप करने से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। साथ ही भगवान गणेश के इन नामों के जप करने से व्यक्ति खुद को भगवान गणेश से जोड़ पाता है और व्यक्ति को बुद्धि और समृद्धि प्राप्त होती है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें