Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » Hanuman Ji Katha : स्वयं ही नहीं जानते तो बच्चों को क्या सिखाओगे… जानिए हनुमान जी के कितने हैं पिता

Hanuman Ji Katha : स्वयं ही नहीं जानते तो बच्चों को क्या सिखाओगे… जानिए हनुमान जी के कितने हैं पिता

Facebook
X
WhatsApp

Hanuman Ji Katha: हनुमान जी भगवान श्रीराम के परम भक्त माने जाते हैं. हनुमान जी भगवान शिव के रुद्रावतार हैं. हनुमान जी ने त्रेता युग में जन्म लिया था. वो त्रेता युग के बाद द्वापर युग में थे और अब कलयुग में भी हनुमान जी वास कर रहे हैं. हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त है. वो कलयुग के देवता माने जाते हैं. शनिवार और मंगलवार का दिन हनुमान की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ अवसर माना जाता है.

हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को सारे भय और सकंटों से मुक्ति मिलती है. जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है, लेकिन क्या आप जानते हैंं कि हनुमान जी के कितने पिता हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो इस बारे में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बताया है. उन्होंने हनुमान चालीसा के हवाले से हनुमान जी के पिता के बारे में बताया है. आइए जान लेते हैं.

हनुमान जी के कितने पिता हैं?

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कथा के दौरान पूछा कि हनुमान जी के कितने पिता हैं? जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा भला हो. जब तुम्हें ही नहीं पता तो अपने बच्चों को क्या सिखाओगे? इसके बाद उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा में साफ तौर पर बताया गया है कि हनुमान जी के कितने पिता हैं? देवकीनंदन ठाकुर ने हनुमान चालीसा की चौपाई और दोहा कहा.

चौपाई

शंकर सुवन केसरी नंदन

तेज प्रताप महा जग वंदन।

दोहा

पवनतनय संकट रहन, मंगल मूरति रूप

राम लखन सिता सहित ह्रदय बसुहु सुर भूप।

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि हनुमान जी के तीन पिता हैं. भगवान शिव, पवन देव और केसरी जी. त्रेता युग में भगवान शिव ही हनुमान जी बनकर आए थे. उन्होंने नारद जी के प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि नारद ने जब भगवान नारायण से विवाह करने की बात कही तो भगवान ने उनको बंदर बना दिया. फिर जब नारद जी भगवान शिव के पास गए थे तो उन्होंने अपने दूतों को उनके पीछे भेजा.

भगवान शिव को पता चली ये बात

इसके बाद जब भगवान शिव ने पूछा तो उनके दूतों ने उन्हें बताया कि भगवान नारायण ने नारद जी को बंदर बना दिया. बाद में पता चला कि भगवान नारायण नाराद जी को माया से बचाना चाहते थे. जिस समय नारद जी सभा में बंदर बनकर गए थे, उस दिशा में विश्व मोहिनी ने देखा ही नहीं. तब शिव जी को पता चला कि भगवान नारायण जिसको माया से बनाना चाहते हैं, उसको बंदर बना देते हैं.

उसी समय भगवान शिव ने निश्चय किया कि वो भी बंदर बनकर श्रीराम की सेवा करेंगे. समुद्र मंथन के समय जब नारायण भगवान ने मोहिनी रूप धारण किया तो भगवान शिव ने कहा कि उनको वो रूप देखना है. फिर जब भगवान नारायण ने शिव जी को मोहिनी रूप दिखाया तो वो उस पर इतने आशक्त हो गए कि उनका सारा तेज स्खलित हो गया.

पवन देव ने की सप्त ऋषियों की सहायता

इसके बाद भगवान शिव के तेज को नारायण भगवान ने संभाला और सप्त ऋषियों से कहा कि वो उसे अंजना के गर्भ तक पहुंचाएं. सप्त ऋषि उस तेज को अंजना मां पास लेकर गए. वहां सप्त ऋषियों ने मंत्र के माध्यम से कान के द्वार से भगवान शिव का तेज अंजना मां के गर्भ तक पहुंचाने के लिए पवन देव से सहायता मांगी. पवन देव ने इसमें सप्त ऋषियों की सहायता की.

हालांकि, अंजना मां को इस बात का पता चल गया कि उनके गर्भ भीतर शुक्र प्रवेश हुआ है. इस पर अंजना ने श्राप देने की बात कही तो पवन देव उनके सामने आए और कहा कि ये भगवान नारायण और शिव जी की इच्छा के अनुसार हुआ है. आपके गर्भ से एक भगवान का भक्त जन्म लेगा. फिर जब अंजना मां ने अपने कुंवारी होने की बात कही तो उनका विवाह केसरी जी से करा दिया गया. इस तरह से ये तीनों हनुमान जी के पिता हैं.

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें