Indira Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। वैसे तो हर महीने 2 एकादशी तिथि आती हैं लेकिन,पितृपक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से और पुण्य कार्य करने से पितरों की मुक्ति मिलती है। साथ ही उन्हें मोक्ष मिलता है। आइए जानते हैं कब है इंदिरा एकादशी का व्रत और इस दिन क्या करना चाहिए।
कब है इंदिरा एकादशी 2025 ?
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 16 तारीख में एकादशी तिथि का आरंभ रात में 12 बजकर 23 मिनट से होगा और 17 तारीख की रात में 11 बजकर 40 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी तिथि का व्रत उस दिन किया जाता है जिस दिन सुबह से समय एकादशी तिथि रहती है ऐसे में 17 तारीख को ही एकादशी का व्रत और श्राद्ध किया जाएगा। बता दें कि इस दिन गौरी योग का शुभ संयोग रहेगा चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान रहेंगे। जिससे गौरी योग बनेगा। ऐसे में व्रत और श्राद्ध कर्म करने वालों को पुण्य फल की प्राप्ति होगी।
इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व
इंदिरा एकादशी के दिन व्रत और तर्पण करने वालों के पितरों के पापों का नाश हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत का पालन करने वालों को सुख समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से किसी कारण से नरक में पड़े पितरों को भी मुक्ति मिल जाती है। वहीं, इस व्रत को करने से व्यक्ति को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन अगर आप व्रत नहीं कर रहे हैं तो भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें और काले तिल से तर्पण जरूर करें। इतने करने से भी आपको पितरों को शांति मिलेगी। साथ ही इस दिन पितरों के नाम से दान पुण्य जरूर करना चाहिए।













