Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » ब्लॉग » Indresh Upadhyay: लाला इंद्रेश ने सबके मन जीते…जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कथावाचक के पिता!

Indresh Upadhyay: लाला इंद्रेश ने सबके मन जीते…जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कथावाचक के पिता!

Facebook
X
WhatsApp

प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की हाल ही शादी हुई.उनके विवाह और शादी के कार्ड ने खूब चर्चा बटोरी. अब उनके पिता कृष्ण चंद्र ठाकुर जी और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस भेंट के दौरान बातचीत का अहम हिस्सा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय रहे. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इंद्रेश उपाध्याय जी का स्वभाव ऐसा है कि लूट लेता है और वो एक बार जिसके पास जाते हैं, उसको अपना बना लेते हैं.

प्रेमांनद महाराज ने इंद्रेश उपाध्याय के स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि उनका स्वभाव मृदु महा भागवत स्वरूप है. इंद्रेश जी पर हमारे संत-महात्मा, वैष्णव, सब आत्मा की तरह प्यार करते हैं. उनका स्वभाव है कि लूट लेता है. एक बार जिसके पास गए, अपना बना लेते हैं. प्रेमानंद महाराज ने इंद्रेश उपाध्याय की वाणी और कथावाचन की शैली पर भी विशेष तारीफ की. उन्होंने उनके पिता से यह बात कही कि आपकी ऐसी कृपा है, कि उनकी वाणी में अमृत विराजमान है. जब वह भागवत चर्चा करते हैं तो चित्त को एकाग्रता करनी नहीं पड़ती, चित्त स्वाभाविक एकाग्र हो जाता है.

विवाह ने बटोरी सुर्खियां
बातचीत के दौरान कृष्ण चंद्र ठाकुर जी ने कहा कि इंद्रेश जी दो बार आप से बार मिल चुके हैं. दरअसल यह वीडियो पुराना है.और इंद्रेश की शादी के बाद यह अब वायरल हो रहा है.इंद्रेश उपाध्याय का विवाह 5 दिसंबर को जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ. यह शादी केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं थी, बल्कि धार्मिक और सामाजिक जगत में भी खूब चर्चा का विषय बनी रही.देशभर से आए संत, महंत, आचार्य और कई विशिष्ट अतिथियों ने इस आयोजन में आकर उन्हें आशीर्वाद दिया. पूरे विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक रीतियों और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष रंग देखने को मिला, जिसने इस शादी को और भी खास और यादगार बना दिया.

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें