Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Kajari Teej Vrat Shubh Muhurt: जानिए कब है कजरी तीज 11 या 12 अगस्त? जानिए व्रत का शुभ मुहर्त

Kajari Teej Vrat Shubh Muhurt: जानिए कब है कजरी तीज 11 या 12 अगस्त? जानिए व्रत का शुभ मुहर्त

#कजरीतीज #कजरीतीज2025 #KajariTeej2025
Facebook
X
WhatsApp

Kajari Teej Vrat Shubh Muhurt: भाद्रपद महीने की शुरुआत में कजरी तीज मनाई जाती है। भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन के इस पर्व में कुंवारी कन्याएं और महिलाएं व्रत रखती हैं। वैसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं कजरी तीज का व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख, शांति, संतान के लिए कजरी तीज व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं, कजरी तीज व्रत कब रखा जाएगा और इसका क्या महत्व है।

कजरी तीज का शुभ मुहूर्त
कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। 11 अगस्त को तृतीया तिथि सुबह 10.34 बजे लगेगी और 12 अगस्त को सुबह 8.41 बजे इसका समापन होगा। उदया तिथि होने की वजह से 12 अगस्त को कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन मंगलवार की चतुर्थी तिथि होने से अंगारकी चतुर्थी और बगुला चतुर्थी का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन एक साथ दो-दो व्रत का संयोग बन रहा है, जो सुहाग और संतान दोनों के लिए लाभदायक होगा।

कजरी तीज का महत्व
कजरी तीज का व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। वे भगवान शिव और माता पार्वती से अपने सुखी और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। कजरी तीज को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तप किया था। इसके साथ ही कजरी तीज का व्रत भी रखा था। ऐसे में महिलाएं पति की सलामती के लिए यह व्रत रखती हैं। वे सोलह शृंगार करते हुए पति के लिए यह व्रत रखती हैं।

कठिन होता है कजरी तीज व्रत
वहीं कई जगहों पर कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखती हैं। कजरी तीज का व्रत थोड़ा कठिन होता है। क्योंकि महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। इसमें शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और भगवान शिव-पार्वती की पूजा की जाती है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें