Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » पूजा विधि » Mangalwar Ke Upay : सावन के दूसरे मंगलवार पर अपनाएं ये उपाय, बजरंगबली बरसाएंगे धन और सफलता

Mangalwar Ke Upay : सावन के दूसरे मंगलवार पर अपनाएं ये उपाय, बजरंगबली बरसाएंगे धन और सफलता

Mangalwar Ke Upay
Facebook
X
WhatsApp

Mangalwar Ke Upay : सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन इस दौरान हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है, खासकर मंगलवार के दिन। सावन के दूसरे मंगलवार को कुछ खास उपाय करके आप न केवल बजरंगबली की कृपा पा सकते हैं, बल्कि जीवन में तरक्की, सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रभावी और सरल उपाय:

1. लाल चोला और सिंदूर चढ़ाएं
सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमान जी को लाल रंग का चोला और चमेली का तेल अर्पित करें। साथ ही सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर उनके पूरे शरीर पर अर्पित करें। इससे बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और शत्रु बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं।

2. हनुमान चालीसा का पाठ
इस दिन सुबह स्नान करके शुद्ध होकर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। अगर आप लगातार 11 मंगलवार तक यह उपाय करते हैं, तो नौकरी, व्यापार और धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

3. गुड़-चना का भोग
हनुमान जी को गुड़ और भुने हुए चने का भोग जरूर लगाएं। फिर इसे प्रसाद स्वरूप बांटें। यह उपाय आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है और धन लाभ के योग बनाता है।

4. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
मंगलवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में स्थिरता आती है।

5. हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें
लाल गुलाब, गुड़हल या अन्य लाल पुष्प हनुमान जी को अर्पित करें। यह उपाय शक्ति, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है, जो व्यक्ति की तरक्की में सहायक बनता है।

6- जीवन में सफलता के लिए मंगलवार का उपाय
अगर आप जीवन या करियर में बार-बार समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार को एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें। मंगलवार को लाल वस्त्र पहनना सबसे उत्तम माना गया है। अब सुबह विधि-पूर्वक हनुमानजी की पूजा करें। इसके बाद, शाम के समय चमेली का तेल बजरंगबली को अर्पित करें या एक चमेली के तेल का दीपक उनके सामने प्रज्वलित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से जातक को जीवन की समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही, करियर, कारोबार और नौकरी में खूब तरक्की हासिल होती है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें