Translate Your Language :

Latest Updates
Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज? Magh Mela 2026: संगम की रेती पर सजे ये 5 जायके, जिनके बिना अधूरा है आपका प्रयागराज ट्रिप
Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी
Home » पूजा विधि » New Year 2026 Upay: नए साल पर चुपचाप करें ये खास उपाय, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

New Year 2026 Upay: नए साल पर चुपचाप करें ये खास उपाय, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

Facebook
X
WhatsApp

New Year Astrological Remedies: हर किसी को उम्मीद होती है कि नया साल उसके लिए विशेष रहेगा. नए साल की शुरुआत हर कोई खास तरह ही करना चाहता है. क्योंकि मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन जैसा होता है, पूरे साल उसका प्रभाव रहता है. नए साल के पहले दिन लोग घर में पूजा-पाठ करते हैं. मत्रों का जाप करते हैं. बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं.नए साल के पहले दिन इन कामों के साथ कुछ विशेष काम भी किए जाते हैं. मान्यता है कि साल के पहले दिन इन कामों को करने और कुछ संकल्प लेने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

नए साल पर दिन की शुरुआत कैसे करें

भगवान सूर्य को अर्घ्य दें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगाजल या किसी भी पवित्र नदी के जल को स्नान के पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए. फिर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. इसलिए साल 2026 के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और फिर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें. “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से दिन की शुरुआत सकारात्मक रहती है.

घर की साफ-सफाई करें

हर वर्ष नए साल के पहले दिन घर की साफ-सफाई की जाती है, इसलिए साल 2026 के पहले दिन घर की साफ-सफाई अवश्य करें. क्योंकि माना जाता है कि जो घर साफ होता है, वहीं माता लक्ष्मी वास करती हैं.

तुलसी पूजन करें

नए साल के पहले दिन तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व बताया गया है. ऐसे में साल 2026 के पहले दिन तुलसी पूजन अवश्य करें. सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और उसमें लाल रंग का कलावा बांधें. शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-वैभव बना रहता है.

बड़ों का आशीर्वाद लें

साल 2026 के पहले दिन देवी-देवताओं की पूजा के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें. कहा जाता है कि जहां बुजुर्ग प्रसन्न रहते हैं, वहां सुख-समृद्धि अपने आप चली आती है.

कुछ मीठा बनाएं

नए साल के पहले दिन किचन में कुछ मीठा अवश्य बनाएं. सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं और उसके बाद उस प्रसाद को कन्याओं में बांटें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है.

नए साल पर ले ये संकल्प

नए साल पर संकल्प लें कि सालभर बड़ों का सम्मान करेंगे.कर्ज नहीं लेंगे और दान-पुण्य करते रहेंगे, मांस मदिरा का सेवन नहीं करेंगे, जिससे पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

 

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें