Translate Your Language :

Latest Updates
Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज? Magh Mela 2026: संगम की रेती पर सजे ये 5 जायके, जिनके बिना अधूरा है आपका प्रयागराज ट्रिप
Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी
Home » पूजा विधि » Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर इन चीजों का दान होता है शुभ, घर में आता है धन-वैभव!

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर इन चीजों का दान होता है शुभ, घर में आता है धन-वैभव!

Facebook
X
WhatsApp

Paush Purnima 2026 Daan: हिंदू धर्म में हर तिथि बहुत पावन होती है और सबका अपना विशेष महत्व है. इन्हीं विशेष और महत्वपूर्ण तिथियों में शामिल है पूर्णिमा की तिथि. साल भर में 12 पूर्णिमा की तिथियां पड़ती हैं. सभी पूर्णिमा का अपना महत्व है. पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है.मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है. पौष पूर्णिमा साल 2026 की पहली पूर्णिमा भी होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान करना सबसे शुभ रहता है?

पौष पूर्णिमा 2026 में कब है? (Paush Purnima 2026 Mein Kab Hai)
पौष माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 02 जनवरी 2026 को शाम 06 बजकर 53 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 03 जनवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट पर जाएगा. चूंकि 03 जनवरी को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026, शनिवार को मनाई जाएगी.

पौष पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

अनाज

पौष पूर्णिमा के दिन चावल, गेहूं, दालें या अन्य कोई भी अनाज का दान करना चाहिए. अनाज का दान महादान माना जाता है. इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती और माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं. अनाज के दान से दरिद्रता दूर होती है.

वस्त्र

पौष पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल या कोई भी नए वस्त्र का दान करना चाहिए. वस्त्र दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मान-सम्मान प्राप्त होता है.

तिल और गुड़

पौष पूर्णिमा के दिन काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए. इस दान से भगवान सूर्य और शनि देव प्रसन्न होते हैं. तिल दान से शनि दोष दूर होता है और गुड़ दान से काम बनते हैं.

शुद्ध देसी घी और मिठाई

पौष पूर्णिमा के दिन शुद्ध देसी घी और मीठी वस्तुओं का दान करना चाहिए. इस दिन घी और मिठाई का दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. घर में धन-वैभव आता है.

गौ दान या गाय से संबंधित चीजें

पौष पूर्णिमा के दिन गौ दान करना चाहिए. अगर ये संभव नहीं है, तो गाय से संबंधित चीजें जैसे दूध, दही का दान करना चाहिए. इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं.

धन

पौष पूर्णिमा के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी मंदिर में, ब्राह्मण को या जरूरतमंद को धन का दान करना चाहिए. इससे आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है.

 

Madhumita Verma
Author: Madhumita Verma

Anchor Presents news updates and conducts interviews with guests.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें