Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » RadhaRaniKeNaam :”राधा रानी के इन 28 पावन नामों का करें जाप, दूर होंगे जीवन के कष्ट, हर मनोकामना होगी पूर्ण”

RadhaRaniKeNaam :”राधा रानी के इन 28 पावन नामों का करें जाप, दूर होंगे जीवन के कष्ट, हर मनोकामना होगी पूर्ण”

#RadhaRani #RadhaNames #RadhaRaniKeNaam #Bhakti #Spirituality #RadhaKrishna #HinduDevotion #RadhaRaniMantra
Facebook
X
WhatsApp

RadhaRaniKeNaam : ब्रजभूमि की रानी, श्रीकृष्ण की प्रियतम और भक्ति की सर्वोच्च देवी मानी जाने वाली श्री राधा रानी का नाम लेना ही जीवन के कष्टों को दूर कर देता है। धार्मिक ग्रंथों और संतों की वाणी में कहा गया है कि राधा रानी की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है। यदि भक्ति-भाव से उनके 28 पावन नामों का जाप किया जाए, तो जीवन के समस्त दुख, क्लेश, बाधाएं समाप्त हो सकती हैं और मनचाही मनोकामना भी पूर्ण होती है।

क्यों करें राधा रानी के नामों का जाप?

राधा रानी केवल प्रेम और सौंदर्य की प्रतिमूर्ति नहीं हैं, बल्कि वे करुणा, दया और अनुकंपा की सजीव मिसाल हैं। भक्तों की हर पुकार को सुनने वाली राधा रानी, शीघ्र प्रसन्न होने वाली देवी मानी जाती हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से उनके नामों का जाप करता है, उसकी सभी बाधाएं स्वतः ही दूर हो जाती हैं। राधा रानी के नामों का जाप आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन प्रातःकाल या संध्या के समय शांत वातावरण में जाप करना अधिक फलदायक माना जाता है। राधा-कृष्ण की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाकर, शुद्ध मन और आस्था के साथ निम्नलिखित 28 नामों का जाप करें।

राधा रानी के 28 पावन नाम:

राधा

रासेश्वरी

वृषभानुनन्दिनी

कृष्णप्रिया

माधवेश्वरी

ललिता-सखी

रासविलासिनी

वृन्दावनेश्वरी

रासमंजरी

श्यामा

प्रियाजी

वृन्दावनी

करुणामयी

भक्तवत्सला

राधिका

अनंगमंजरी

गोपेश्वरी

लीला-माधुरी

श्रीजी

महाभावस्वरूपिणी

हरिप्रिया

नवविलासिनी

निकुञ्जविहारिणी

प्रेममूर्ति

ह्लादिनी

रासप्रिया

नित्यकिशोरी

आनंदमयी

राधा रानी के 28 नामों का जाप करने के लाभ
शांत स्थान पर श्रद्धापूर्वक इन मंत्रों का जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है। पूर्ण विश्वास और प्रेम के साथ राधा रानी के 28 नामों का जाप करने से जीवन के दुख दूर होने लगते हैं और मानसिक शांति अनुभव होता है। इससे चारों ओर का वातावरण सुखमयी बनने लगता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। इन नामों का जाप करने से सारी चिंता दूर होती है और मन को एक अलग प्रकार की शांति का अनुभव होता है। जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इन 28 नामों का जाप करते है उन पर राधा रानी की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन की बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।

मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
मान्यता है कि राधा रानी के नामों का जाप प्रेम पूर्वक और शांत वातावरण में बैठकर करने से हर समस्या का समाधान मिल सकता है और जीवन में आने वाली मुश्किलें भी कम होने लगती हैं। इन 28 नामों को नियमित जाप करने से शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है और जातक की हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मान्यता है कि राधा रानी के नामों का जाप करने का सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त में होता है। वहीं, सुबह और शाम के समय ऐसा करना अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं, जीवन में खुशहाली आने लगती है।

इस प्रकार करें राधा रानी के नामों का जाप
राधा रानी के 28 नामों का जाप करने के लिए आप एक आसन पर बैठकर 108 दाने वाली माला का प्रयोग कर सकते हैं। एक पूरा चक्र ऐसा करने से बेहद शुभ लाभ प्राप्त होता है। वहीं, इस दौरान हल्के रंग के कपड़े पहना उत्तम माना गया है। राधा रानी के नामों का जाप करते समय उनका ध्यान करना चाहिए और सभी नाम का जाप करने के बाद प्रार्थना भी जरूर करें। ऐसा करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें