Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Raksha Bandhan Ke Niyam : रक्षाबंधन पर इस दिशा में राखी बांधना हो सकता है अशुभ, जानें सही दिशा

Raksha Bandhan Ke Niyam : रक्षाबंधन पर इस दिशा में राखी बांधना हो सकता है अशुभ, जानें सही दिशा

#RakshaBandhan #HappyRakshaBandhan #Rakhi2025
Facebook
X
WhatsApp

Raksha Bandhan Ke Niyam : रक्षाबंधन का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन बहनें अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती है और भाई उन्हें उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। साथ ही, सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ने वाले रक्षाबंधन पर सबसे पहले देवताओं को राखी बांधने की भी खास मान्यता होती है। ऐसा करने से भाई-बहन के जीवन में खुशहाली आती है और रिश्ता मजबूत बनता है। लेकिन रक्षाबंधन के दिन कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। मान्यता है कि त्योहार पर भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से भाई-बहन के रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर भूलकर भी क्या नहीं करना चाहिए।

रक्षाबंधन पर झगड़े और क्रोध से बनाए रखें दूरी
भाई और बहन के इस खास त्योहार भूलकर भी झगड़ा नहीं करना चाहिए। साथ ही, एक दूसरे को कटु वाणी से बोलने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते के बीच में खटास आ सकती है और धीरे-धीरे दूरियां भी बढ़ सकती हैं। साथ ही रक्षाबंधन के दिन क्रोध भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस खास त्योहार पर क्रोध करने से अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में रक्षाबंधन पर भूलकर भी क्रोध और झगड़ा न करें।

राखी बांधते समय दिशा का रखें ख्याल
माना जाता है कि रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान जरूर रखना चाहिए। गलत दिशा में बैठकर राखी बांधने से शुभ की जगह अशुभ फल प्राप्त हो सकता है। ऐसे में भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भाई को राखी नहीं बांधनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता दस्तक दे सकती है। इसकी बजाए राखी बंधवाते समय भाई को हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए और बहन को पश्चिम की ओर बैठकर भाई को राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों के रिश्ते हमेशा मजबूत और मधुर बने रहते हैं।

रक्षाबंधन पर देवताओं को जरूर बांधे राखी
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के दिन भाई से पहले देवताओं को राखी बांधने का विधान भी बताया गया है। ऐसे में पहले सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद, भगवान गणेश, शिवजी, भगवान कृष्ण और बजरंगबली को राखी जरूर बांधें और विधि-विधान से सभी देवी-देवताओं की पूजा करें। रक्षाबंधन के दिन ऐसा करने से भाई-बहन को जीवन में खूब तरक्की प्राप्त होती है और दोनों के बीच रिश्ता भी हमेशा मजबूत बना रहता है। इस दिन भगवानों को राखी बांधना विशेष रूप से फलदायी माना गया है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रक्षाबंधन पर बहन को भूलकर भी तोहफे में न दें ये चीजें
बहन से राखी बंधवाने के बाद भाई उन्हें प्रेम से तोहफे भी देते हैं। लेकिन माना जाता है कि इस दिन कुछ वस्तुएं अपनी बहन को भूलकर भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते की डोर कमजोर हो सकती है और उनके जीवन में भी समस्याएं आ सकती है। मान्यता है कि रक्षाबंधन पर अपनी बहन को भूलकर भी कोई धारदार वस्तु नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से बहन को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इस दिन चमड़े से बनी चीजें भी अपनी बहन को तोहफे में न दें। इससे जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें