Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » पूजा विधि » Shardiya Navratri 2025: नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा को चढ़ाएं नौ खास भोग

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा को चढ़ाएं नौ खास भोग

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा को चढ़ाएं नौ खास भोग
Facebook
X
WhatsApp

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, और प्रत्येक दिन एक विशेष रूप में देवी को पूजने के साथ-साथ विशेष भोग अर्पित किया जाता है। यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है, बल्कि भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने वाला भी कहा गया है।इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जिसका समापन 1 अक्टूबर के दिन होगा. शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि नवरात्र के इन पावन नौ दिनों में भक्तजन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते हैं .

Shardiya Navratri 2025: नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा को चढ़ाएं नौ खास  भोग, हर मनोकामना होगी पूरी - shardiya navratri 2025 nine divine bhogs offer  each day to maa durga tvisz - AajTak

 

नवरात्र में पूजा-पाठ के साथ-साथ भोग का भी खास महत्व होता है. मान्यता है कि मां दुर्गा को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर सुख, समृद्धि, शांति और शक्ति की वर्षा करती हैं. हर दिन मां के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है और हर देवी का प्रिय भोग भी अलग होता है. इसीलिए नवरात्र के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के स्वरूप के अनुसार भोग अर्पित करने की परंपरा है. आइए जानते हैं उन नौ दिव्य भोग के बारे में.

1. पहला दिन – मां शैलपुत्री

भोग: देसी घी
मान्यता है कि देसी घी चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और लंबी आयु मिलती है।

2. दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी

भोग: चीनी और फल
इस दिन चीनी या मिश्री व फलों का भोग लगाने से ज्ञान, संयम और तप की प्राप्ति होती है।

3. तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा

भोग: दूध या दूध से बनी मिठाई (जैसे खीर)
इससे मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति मिलती है।

4. चौथा दिन – मां कूष्मांडा

भोग: मालपुआ
यह भोग मां को प्रिय है और इससे बुद्धि व निर्णय शक्ति बढ़ती है।

5. पांचवां दिन – मां स्कंदमाता

भोग: केले
फल के रूप में केला अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है।

6. छठा दिन – मां कात्यायनी

भोग: शहद
इससे विवाह और प्रेम संबंधों में सफलता मिलती है।

7. सातवां दिन – मां कालरात्रि

भोग: गुड़
इससे शत्रु भय दूर होता है और रोगों से रक्षा होती है।

8. आठवां दिन – मां महागौरी

भोग: नारियल (या नारियल से बनी मिठाई)
यह सुख-समृद्धि और सुंदरता प्रदान करता है।

9. नवां दिन – मां सिद्धिदात्री

भोग: तिल और हलवा
मां को तिल और चने का हलवा चढ़ाने से सभी सिद्धियों की प्राप्ति मानी जाती है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें