शक्ति की उपासना का पर्व, न सिर्फ भक्ति और उपवास का समय होता है, बल्कि यह वह अवसर भी है जब हम अपने जीवन में शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि नवरात्रि के दिनों में कुछ विशेष वस्तुएं घर में लाई जाएं और विधिपूर्वक स्थापना की जाए, तो जीवन के समस्त कष्टों का निवारण संभव है।

चांदी का सामान : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र के अवसर पर चांदी का कोई भी सामान खरीदना अत्यंत शुभ होता है. यह आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है. घर में चांदी का प्रयोग विशेष रूप से पूजा-पाठ के समय किया जाता है, क्योंकि यह समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है. नवरात्र में चांदी की किसी भी वस्तु को खरीदकर मां दुर्गा को अर्पित करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
श्रृंगार का सामान : मां दुर्गा को शृंगार करना बेहद पसंद है. विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए यह शुभ माना जाता है कि वे नवरात्र के दौरान लाल चुनरी और सुहाग की अन्य चीजें माता को अर्पित करें. ऐसा करने से पति की आयु में वृद्धि होती है, वैवाहिक जीवन सुखद बनी रहता है. वहीं कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह उपाय अत्यंत फलदायी है.
मिट्टी के बर्तन और कलश : नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व है. इस कलश के लिए मिट्टी का उपयोग करना पवित्र और शुभ माना जाता है. मिट्टी के बर्तन और कलश बेहद पवित्र माने जाते हैं और यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माने गए हैं. मां दुर्गा की पूजा के लिए मिट्टी के बर्तन खरीदना और उनका उपयोग करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.
तुलसी का पौधा : नवरात्र के पावन अवसर पर तुलसी का पौधा घर लाना अत्यंत लाभकारी माना गया है. तुलसी बेहद पवित्र मानी जाती है और इस दौरान इसे घर में लाने से सुख- समृद्धि का संचार होता है. तुलसी का पौधा घर में रखने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
नवरात्रि एक ऐसा पर्व है जो न केवल आध्यात्मिक उन्नति का अवसर देता है, बल्कि घर और जीवन में नई ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि लाने का समय भी होता है। ऊपर बताई गई चीजों को श्रद्धा और विधिपूर्वक अपने घर में लाने और पूजन करने से निश्चित ही जीवन के कष्टों का निवारण होगा और मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहेगी।













