Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » Vishwakarma Puja 2025 : विश्वकर्मा पूजा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त ?

Vishwakarma Puja 2025 : विश्वकर्मा पूजा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त ?

#VishwakarmaPuja #VishwakarmaPuja2025 #VishwakarmaPujaDate #PujaShubhMuhurat #VishwakarmaJayanti #VishwakarmaWorship #DivineBlessings #Festival2025 #HinduFestivals
Facebook
X
WhatsApp

Vishwakarma Puja kab 2025 : हर साल भाद्रपद मास में जब सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जाते हैं तो विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने औजारों, कारखाने, दुकान, फैक्ट्री, वाहन आदि की विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं, इस दिन औजार से जुड़ा काम करने वाले लोग अपने औजारों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। साथ ही, भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि-विधान से करने का भी खास महत्व है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि इस साल विश्वकर्मा पूजा कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

विश्वकर्मा पूजा 2025 तिथि और पूजा का मुहूर्त
हर साल की तरह इस बार भी विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जाएगी। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने पर विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। बता दें 16 सितंबर, मंगलवार के दिन रात में 1 बजकर 47 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 17 तारीख को सूर्योदय के समय से ही विश्वकर्मा पूजा का शुभ संयोग बनेगा। इसमें पूजा के लिए सबसे उत्तम समय सुबह 10 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

विश्वकर्मा पूजा की विधि
इस दिन सुबह उठकर अपनी मशीनों, औजारों आदि को अच्छा तरह साफ कर लें। इसके बाद, सारी मशीनों को बंद करके उनकी पूजा करें और भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर को अपनी मशीन के पास में रखें। दोनों की एक साथ पूजा करने के बाद अपने वाहनों की पूजा भी अवश्य कर लें। अब भगवान विश्वकर्मा को मिष्ठान का भोग व प्रसाद जरूर चढ़ाना चाहिए। इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को जरूरत के सामान दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही, विश्वकर्मा पूजा पर अपनी घर की छोटी-छोटी मशीनों की भी पूजा करने का महत्व होता है।

विश्वकर्मा पूजा का महत्व
हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का बेहद विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि जिन घरों, कारखानों, फैक्ट्री आदि में में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है वहां पर सदैव माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही, कारोबार में मुनाफा होता है। जो लोग लैपटॉप या मोबाइल से काम करते हैं उन्हें भी यह पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से काम में तरक्की होती है। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया पहला इंजीनियर और वास्तुकार भी कहा जाता है। मान्यता है कि उन्होंने ही इंद्रपुरी, द्वारिका, हस्तिनापुर, स्वर्ग लोक और लंका का निर्माण किया था। इतना ही नहीं विश्वकर्मा भगवान ने ही विष्णुजी का सुदर्शन चक्र तैयार किया था।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें