Translate Your Language :

Latest Updates
Shivling Puja: शनिवार को शिवलिंग पर चढ़ाएँ ये चीज़ें, मिलेगा महादेव और शनिदेव दोनों का आशीर्वाद Radha Rani Puja: क्या घर में रख सकते हैं लाडली जी की मूर्ति? जानिए जरूरी नियम और विधियां Dream Astrology: ऐसे सपने आयें तो समझ लीजिये जल्द ही घर में बजने वाली है शहनाई, क्या है स्वप्न शास्त्र का संदेश Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें देवी तुलसी के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन से सभी कष्ट और बनी रहेगी खुशहाली Kabir Das Jayanti 2025 Wishes: कबीर के विचारों को जनमानस में फैलाएँ, शुभकामनाओं के साथ मनाएं यह पावन पर्व Shiv Ji Ke 108 Naam: भगवान शिव के इन 108 नाम का जाप मिलेगा मनवांछित फल Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का दान, मिलेगी शिव और सूर्यदेव की कृपा Dhumavati Jayanti 2025: इस धूमवती जयंती पर जानिए मां धूमावती की पूजा विधि और उनकी पौराणिक कथा Mangala Gauri Vrat 2025: जानिए कब पड़ रहा है मंगला गौरी व्रत, पूरी लिस्ट, महत्व और व्रत के नियम
Home » व्रत एवं त्यौहार » Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें देवी तुलसी के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन से सभी कष्ट और बनी रहेगी खुशहाली

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें देवी तुलसी के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे जीवन से सभी कष्ट और बनी रहेगी खुशहाली

Facebook
X
WhatsApp

Yogini Ekadashi 2025: आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी, जिसे योगिनी एकादशी कहा जाता है, 2025 में 21 जून को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी माता की आराधना करने से जीवन के समस्त दुख दूर होते हैं और सुख-शांति का वास होता है। हर साल योगिनी एकादशी श्रद्धा और भक्ति से मनाई जाती है। यह व्रत खास तौर पर उन लोगों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है, जो अपने जीवन से रोग, दरिद्रता और दुखों का अंत चाहते हैं। शास्त्रों में भी इस दिन की महत्ता विस्तार से बताई गई है।

इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य मिलता है। इस व्रत में तुलसी माता की विशेष पूजा का भी विधान है। तुलसी भगवान विष्णु की परम प्रिय हैं और इनके बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। इसी वजह से योगिनी एकादशी पर तुलसी पूजन का विशेष महत्व है।

माँ तुलसी जी के 108 नाम

1.ॐ श्री तुलस्यै नमः।
2.ॐ नन्दिन्यै नमः।
3.ॐ देव्यै नमः।
4.ॐ शिखिन्यै नमः।
5.ॐ धारिण्यै नमः।
6.ॐ धात्र्यै नमः।
7.ॐ सावित्र्यै नमः।
8.ॐ सत्यसन्धायै नमः।
9.ॐ कालहारिण्यै नमः।
10.ॐ गौर्यै नमः।
11.ॐ देवगीतायै नमः।
12.ॐ द्रवीयस्यै नमः।
13.ॐ पद्मिन्यै नमः।
14.ॐ सीतायै नमः।
15.ॐ रुक्मिण्यै नमः।
16.ॐ प्रियभूषणायै नमः।
17.ॐ श्रेयस्यै नमः।
18.ॐ श्रीमत्यै
19.ॐ मान्यायै नमः।
20.ॐ गौर्यै नमः।
21.ॐ गौतमार्चितायै नमः।
22.ॐ त्रेतायै नमः।
23.ॐ त्रिपथगायै नमः।
24.ॐ त्रिपादायै नमः।
25.ॐ त्रैमूर्त्यै नमः।
26.ॐ जगत्रयायै नमः।
27.ॐ त्रासिन्यै नमः।
28.ॐ गात्रायै नमः।
29.ॐ गात्रियायै नमः।
30.ॐ गर्भवारिण्यै नमः।
31.ॐ शोभनायै नमः।
32.ॐ समायै नमः।
33.ॐ द्विरदायै नमः।
34.ॐ आराद्यै नमः।
35.ॐ यज्ञविद्यायै नमः।
36.ॐ महाविद्यायै नमः।
37.ॐ गुह्यविद्यायै नमः।
38.ॐ कामाक्ष्यै नमः।
39.ॐ कुलायै नमः।
40.ॐ श्रीयै नमः।
41.ॐ भूम्यै नमः।
42.ॐ भवित्र्यै नमः।
43.ॐ सावित्र्यै नमः।
44.ॐ सरवेदविदाम्वरायै नमः।
45.ॐ शंखिन्यै नमः।
46.ॐ चक्रिण्यै नमः।
47.ॐ चारिण्यै नमः।
48.ॐ चपलेक्षणायै नमः।
49.ॐ पीताम्बरायै नमः।
50.ॐ प्रोत सोमायै नमः।
51.ॐ सौरसायै नमः।
52.ॐ अक्षिण्यै नमः।
53.ॐ अम्बायै नमः।
54.ॐ सरस्वत्यै नमः।
55.ॐ सम्श्रयायै नमः।
56.ॐ सर्व देवत्यै नमः।
57.ॐ विश्वाश्रयायै नमः।
58.ॐ सुगन्धिन्यै नमः।
59.ॐ सुवासनायै नमः।
60.ॐ वरदायै नमः।
61.ॐ सुश्रोण्यै नमः।
62.ॐ चन्द्रभागायै नमः।
63.ॐ यमुनाप्रियायै नमः।
64.ॐ कावेर्यै नमः।
65.ॐ मणिकर्णिकायै नमः।
66.ॐ अर्चिन्यै नमः।
67.ॐ स्थायिन्यै नमः।
68.ॐ दानप्रदायै नमः।
69.ॐ धनवत्यै नमः।
70.ॐ सोच्यमानसायै नमः।
71.ॐ शुचिन्यै नमः।
72.ॐ श्रेयस्यै नमः।
73.ॐ प्रीतिचिन्तेक्षण्यै नमः।
74.ॐ विभूत्यै नमः।
75.ॐ आकृत्यै नमः।
76.ॐ आविर्भूत्यै नमः।
77.ॐ प्रभाविन्यै नमः।
78.ॐ गन्धिन्यै नमः।
79.ॐ स्वर्गिन्यै नमः।
80.ॐ गदायै नमः।
81.ॐ वेद्यायै नमः।
82.ॐ प्रभायै नमः।
83.ॐ सारस्यै नमः।
84.ॐ सरसिवासायै नमः।
85.ॐ सरस्वत्यै नमः।
86.ॐ शरावत्यै नमः।
87.ॐ रसिन्यै नमः।
88.ॐ काळिन्यै नमः।
89.ॐ श्रेयोवत्यै नमः।
90.ॐ यामायै नमः।
91.ॐ ब्रह्मप्रियायै नमः।
92.ॐ श्यामसुन्दरायै नमः।
93.ॐ रत्नरूपिण्यै नमः।
94.ॐ शमनिधिन्यै नमः।
95.ॐ शतानन्दायै नमः।
96.ॐ शतद्युतये नमः।
97.ॐ शितिकण्ठायै नमः।
98.ॐ प्रयायै नमः।
99.ॐ धात्र्यै नमः।
100.ॐ श्री वृन्दावन्यै नमः।
101.ॐ कृष्णायै नमः।
102.ॐ भक्तवत्सलायै नमः।
103.ॐ गोपिकाक्रीडायै नमः।
104.ॐ हरायै नमः।
105.ॐ अमृतरूपिण्यै नमः।
106.ॐ भूम्यै नमः।
107.ॐ श्री कृष्णकान्तायै नमः।
108.ॐ श्री तुलस्यै नमः।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें