Home » ब्लॉग » Bagheli Kalika Temple: भिंड के बघेली कालिका मंदिर में 20 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और सप्तचंडी महायज्ञ, तैयारियां तेज !

Bagheli Kalika Temple: भिंड के बघेली कालिका मंदिर में 20 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और सप्तचंडी महायज्ञ, तैयारियां तेज !

Bagheli Kalika Temple: भिंड के बघेली कालिका मंदिर में 20 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा और सप्तचंडी महायज्ञ, तैयारियां तेज !
Facebook
X
WhatsApp

Bagheli Kalika Temple: भिंड जिले के प्रसिद्ध बघेली कालिका मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में 20 अक्टूबर 2026 से श्रीमद्भागवत कथा एवं सप्तचंडी महायज्ञ का आयोजन शुरू होने जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी लगातार जारी है।

श्रीमद्भागवत कथा एवं सप्तचंडी महायज्ञ में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंदिर की ओर से दो प्रचार वाहनों को क्षेत्र में लगाया गया है। ये वाहन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को आयोजन की जानकारी दे रहे हैं और श्रद्धालुओं से कथा एवं महायज्ञ में शामिल होकर सहयोग प्रदान करने की अपील कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, जो श्रद्धालु पूजा की सामग्री लेकर नहीं पहुंच पाते, उनके लिए मंदिर में ही आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे भी विधि-विधान से पूजा कर सकें।

बघेली कालिका मंदिर क्षेत्र में अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं, मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर भी भक्तों में विशेष आस्था देखने को मिलती है।

आगामी धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यापक पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है, ताकि मंदिर पहुंचने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी न हो।

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा एवं सप्तचंडी महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और आयोजन में अपना सहयोग देने की अपील की गई है।

रिपोर्ट- विमलेश उर्फ विजय शर्मा, भिंड

 

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें