Home » ब्लॉग » Maa Alop Shankari Temple, Prayagraj: प्रयागराज में मां अलोप शंकरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा परिसर !

Maa Alop Shankari Temple, Prayagraj: प्रयागराज में मां अलोप शंकरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा परिसर !

Maa Alop Shankari Temple, Prayagraj: प्रयागराज में मां अलोप शंकरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा परिसर !
Facebook
X
WhatsApp

Maa Alop Shankari Temple, Prayagraj: प्रयागराज में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध मां अलोप शंकरी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी रहा। मां के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा और चारों ओर भक्ति एवं आस्था का माहौल नजर आया।

मां के दर्शन के लिए भक्तों में दिखा उत्साह

नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में उमड़ी भीड़ ने मां अलोप शंकरी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाया। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास छाया हुआ है। श्रद्धालु मां की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

…समाप्त…

रिपोर्ट- जिला संवाददाता अंबुज श्रीवास्तव, प्रयागराज

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें