Home » व्रत एवं त्यौहार » Premanand Maharaj: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए प्रेमानंद महाराज, वृंदावन में मची तबाही पर भक्तों को दिया खास संदेश

Premanand Maharaj: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए प्रेमानंद महाराज, वृंदावन में मची तबाही पर भक्तों को दिया खास संदेश

#IndiaFloodRelief #SpiritualLeader #PremanandMaharaj #FloodReliefWork #VrindavanFloods
Facebook
X
WhatsApp

Premanand Maharaj: उत्तर भारत में आई भीषण बाढ़ ने कई राज्यों में तबाही मचा दी है। नदी-नालों के उफान और भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच वृंदावन से जुड़े प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने न सिर्फ सहायता अभिर सेवा में लग जाता है। आज समय है कि हम अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर अपने भाइयों-बहनों की सहायता करें।”

महाराज जी के इस प्रेरणादायक संदेश के बाद उनके सैकड़ों अनुयायियों ने राहत सामग्री एकत्र करना शुरू कर दिया है। आश्रम की ओर से भोजन, कपड़े, दवाइयाँ और जरूरी सामान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, प्रेमानंद महाराज ने एक राहत कोष की भी स्थापना की है, जिसमें देश-विदेश से दान आ रहा है।

प्रेमानंद महाराज ने मदद करने का दिया संदेश
देश में आई बाढ़ को लेकर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, ‘देशभर में बाढ़ का आलम है, वृंदावन में भी लाखों लोग बिना खाना-पानी और बिजली के रह रहे हैं. हमारे संतजन नाव से घूम-घूमकर लोगों को खाना-पानी और राहत की सामग्री पहुंचा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान में भारत के अलग-अलग प्रांत में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. अगर आप सामर्थ्यवान हैं, तो लोगों को भोजन कराएं. मनुष्य जीवन तभी सार्थक है, जब हमारे द्वारा किसी का मंगल हो जाए.

बाढ़ के कारण देश के कई हिस्से प्रभावित
इस समय बाढ़ को लेकर देश के कई हिस्सों में स्थिति भयावह बनी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन के कारण उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्य बुरी तरह प्रभावित हैं.भारत सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार कई तरह के प्रयासों में लगी हुई है.

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें