Home » पांचांग » Rahu Gochar 2026: 5 दिसंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

Rahu Gochar 2026: 5 दिसंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

Rahu Gochar 2026: 5 दिसंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ
Facebook
X
WhatsApp

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और तीव्र प्रभाव देने वाला ग्रह माना गया है। राहु हमेशा उल्टी चाल (वक्री) चलते हैं और लगभग 18 महीने में अपनी राशि बदलते हैं। 5 दिसंबर को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव, करियर में उन्नति और अप्रत्याशित धन लाभ के योग बनाएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को राहु के इस गोचर से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु का यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा।

भाग्य का साथ: लंबे समय से अटके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे।

करियर व धन: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। नए आय के स्रोत बनेंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए मकर राशि का राहु सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा।

संपत्ति लाभ: भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

मान-सम्मान: समाज और कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए राहु का यह परिवर्तन आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक रहेगा।

अचानक धन लाभ: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शेयर बाजार या निवेश से फायदा होने की संभावना है।

वाणी का प्रभाव: आपकी बातों का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, जिससे व्यापारिक सौदे सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर सफलता के नए द्वार खोलेगा।

इच्छाओं की पूर्ति: पुरानी योजनाएं और मनोकामनाएं पूरी होंगी।

विदेश यात्रा: जो लोग विदेश जाने या विदेशी कंपनियों से जुड़कर काम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें सफलता मिलेगी।

शुभ फल पाने के उपाय

– शनिवार के दिन पक्षियों को बाजरा या सात तरह का अनाज (सप्तधान्य) खिलाएं।
– ऊं रां राहवे नमः’ मंत्र का नियमित जाप करें।
– माता दुर्गा की पूजा करें और जरूरतमंदों को नीले कपड़े या तिल दान करें।

 

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें