Home » मंदिर » Rajasthan News: बारवा में दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Rajasthan News: बारवा में दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Rajasthan News: बारवा में दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News: राजस्थान के बारवा गांव में 17 एवं 18 जून 2026 को महादेव जी एवं चारभुजा भगवान ध्वज दण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशाल धार्मिक उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्सव के दौरान विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायकों ने भगवान की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं दूसरे दिन श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में बारवा गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्सव में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया तथा भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी कार्यक्रम से जुड़ सके। यह धार्मिक उत्सव हिन्दू धर्म की आस्था, एकता और अखंडता का प्रतीक बनकर सामने आया तथा क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक समरसता का संदेश देने में सफल रहा।

रिपोर्टर -सुरेश हनवंत सिंह,बारवा

 

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें