Home » ब्लॉग » Rameshwar Mahadev Temple: दानवीर कर्ण की पावन भूमि से निकली भव्य कावड़ यात्रा, रामेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक

Rameshwar Mahadev Temple: दानवीर कर्ण की पावन भूमि से निकली भव्य कावड़ यात्रा, रामेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक

Rameshwar Mahadev Temple: दानवीर कर्ण की पावन भूमि से निकली भव्य कावड़ यात्रा, रामेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
Facebook
X
WhatsApp

पत्रकार- सुरेश राजपुरोहित

Rameshwar Mahadev Temple: सूरत, 09 अगस्त 2026। दानवीर कर्ण की पावन भूमि और मां तापती नदी के पवित्र तट से रविवार को शिवभक्ति से सराबोर भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ियों ने मां तापती से पवित्र जल लेकर भगवान रामेश्वर महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

सुबह से ही शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवा वस्त्रों में सजे 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने कावड़ उठाकर यात्रा शुरू की। यात्रा में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। पूरे मार्ग में डीजे पर बजते शिव भजनों और “हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ” के गगनभेदी नारों से वातावरण शिवमय हो गया।

प्रमुख श्रद्धालु रहे उपस्थित

इस पावन यात्रा में राधेश्याम सोसायटी के भूतपूर्व अध्यक्ष रतनसिंह राजपुरोहित, अशोक सिंह राजपुरोहित, शैतान सिंह राजपुरोहित, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, राजू सिंह, मयंक, युवराज, श्रवण सिंह, राजेश शर्मा, हुक्मचंद जी, हीरालाल जी, रतनलाल जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यात्रा की शोभा बढ़ाई।

रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां तापती का पवित्र जल भगवान शिव को अर्पित किया और परिवार, समाज व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा।

इस यात्रा का स्वागत बड़ी ही गर्म जोशी से कावड़ियों पर फूल गुलाल उड़ाया उसमें राधेश्याम सोसायटी के भूतपूर्व अध्यक्ष राजूसिंहजी राजपुरोहित,सुरेशजी चारण राजसिंह राजपुरोहित ,भैरूभाई माली ने इस सब का स्वागत किया ओर प्रसाद में फल प्रसाद में केले वितरण किया गया

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धा, एकता और भक्ति का प्रतीक है। आयोजन के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

Shweta Yadav
Author: Shweta Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें