Home » व्रत एवं त्यौहार » Sawan 2025: सावन शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये 4 काम, वरना अधूरी रह सकती है आपकी पूजा

Sawan 2025: सावन शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये 4 काम, वरना अधूरी रह सकती है आपकी पूजा

Sawan 2025
Facebook
X
WhatsApp

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में सावन माह का आरंभ जुलाई के अंतिम सप्ताह से हो रहा है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा पाने के लिए भक्त व्रत-उपवास, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन शुरू होने से पहले कुछ खास कार्य करना जरूरी है? अगर ये कार्य अधूरे रह गए, तो आपकी साधना में विघ्न आ सकता है और पूजा का फल अधूरा रह सकता है।

आइए जानते हैं वे चार जरूरी काम जो सावन शुरू होने से पहले अवश्य कर लेने चाहिए:

1. बाल और दाढ़ी कटवाना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में बाल या दाढ़ी काटवाना शुभ नहीं माना जाता, खासकर सावन के सोमवार को। इसलिए सावन माह की शुरुआत से पहले ही अपने बाल, दाढ़ी और मूंछें कटवा लें। इससे आप पूजा-पाठ में ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और धार्मिक मर्यादाओं का पालन भी होगा।

Sawan 2025
Sawan 2025

2. तामसिक भोजन से करें परहेज

सावन में सात्विक भोजन को विशेष महत्व दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार, लहसुन, प्याज, अधिक मसालेदार, बासी या भारी भोजन से परहेज करना चाहिए। इन चीजों को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है, जो साधना में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। साथ ही, इस महीने कांसे के बर्तनों में खाना खाने से भी मना किया गया है। इसलिए सावन शुरू होने से पहले ही अपने खानपान की आदतें सुधार लें।

Sawan
Sawan

3. मांस-मदिरा का करें त्याग

सावन में सात्विक और संयमित जीवनशैली को अपनाना आवश्यक है। इसलिए मांस, मछली, अंडा और शराब जैसी चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। यदि घर में ये वस्तुएं मौजूद हैं, तो उन्हें सावन शुरू होने से पहले ही हटा दें। इससे वातावरण पवित्र रहेगा और साधना में एकाग्रता बनी रहेगी।

4. कर्ज का निपटारा करें

सावन से पहले आर्थिक और मानसिक शुद्धता भी जरूरी है। यदि आप पर किसी का कर्ज है, तो कोशिश करें कि सावन से पहले उसे चुका दें। ऋण मन पर एक बोझ बनकर साधना में विघ्न डाल सकता है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए मन और कर्म दोनों का शुद्ध होना अनिवार्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें