Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Sawan 2025: सावन के महीने में इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन ,जानें क्या है इसकी धार्मिक मान्यता और वैज्ञानिक कारण

Sawan 2025: सावन के महीने में इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन ,जानें क्या है इसकी धार्मिक मान्यता और वैज्ञानिक कारण

Sawan Niyam
Facebook
X
WhatsApp

Sawan 2025: सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह पूरा माह भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। ऐसे में भक्त इस दौरान नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और विधि-विधान से शिवजी की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, शास्त्रों में सावन माह के लिए कुछ विशेष नियम भी बताए गए हैं, जिनका व्यक्ति को ख्याल रखना चाहिए। ऐसा न करने से जातक को पुण्य की बजाए अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। शास्त्रों में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति को सावन माह के दौरान कढ़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए विस्तार से जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता और वैज्ञानिक कारण क्या है।

Sawan 2025: दूध -दही से बनी चीजों का करें परहेज

ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भक्त शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करते हैं। ऐसे में इस पूरी अवधि के दौरान दूध या इससे बनी चीजों का सेवन करना वर्जित माना गया है। दूध से दही बनती है और दही का इस्तेमाल कढ़ी बनाने में किया जाता है। यही कारण है कि सावन के दौरान कढ़ी का सेवन और दूध या इससे बनी किसी भी वस्तु का सेवन करना वर्जित माना गया है। अगर आप सावन में इस नियम का ख्याल रखते हैं, भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में खुशहाली आने लगती है।

Sawan 2025 : सावन में कढ़ी खानी चाहिए
आयुर्वेद में भी इसे लेकर कहा गया है कि सावन के महीने में दूध, दही या इससे बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इन चीजों का इस अवधि के दौरान सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण है कि सावन में बारिश बहुत ज्यादा होती है और इसके चलते, जगह-जगह अनचाही घास उग आती है। इन पर छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े चलने लगते हैं और गाय घास के साथ उन्हें भी चरने लगती हैं। ऐसे में इस प्रकार की घास का प्रभाव गाय और भैंस के दूध पर भी पड़ता है। यही कारण है कि सावन में दूध, दही और इससे बनी चीजों का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है।

Sawan 2025 : सावन में इन चीजों का भी न करें सेवन
इस पवित्र महीने में कुछ चीजों का सेवन करने की विशेष रूप से मनाही होती है। कहा जाता है की सावन के माह में गलती से भी लहसुन, प्याज, मछली, अंडा, आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान तामसिक भोजन का सेवन करने से जातक को अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में सावन में सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें