Home » व्रत एवं त्यौहार » Sawan Me Ghar Par Rudrabhishek Ke Fayde : सावन में घर पर रुद्राभिषेक करने के फायदे जानिए, आप भी इस बार जरूर करें

Sawan Me Ghar Par Rudrabhishek Ke Fayde : सावन में घर पर रुद्राभिषेक करने के फायदे जानिए, आप भी इस बार जरूर करें

Sawan Me Ghar Par Rudrabhishek Ke Fayde
Facebook
X
WhatsApp

Sawan Me Ghar Par Rudrabhishek Ke Fayde :  सावन मास भगवान शिव की आराधना का विशेष अवधि होती है। दरअसल इस महीने में सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथ में होता है। यह महीना शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन और शुभदायी माना गया है। सावन में घर पर रुद्राभिषेक करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आध्यात्मिक और पारिवारिक सुख-समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है। रुद्राभिषेक एक प्राचीन वैदिक प्रक्रिया है जिसमें शिवलिंग का जल, दूध, शहद, दही, घी और गंगाजल आदि से अभिषेक कर शिव की उपासना की जाती है। इस पूजन को सावन मास में करना विशेष फलदायक होता है क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। रुद्राभिषेक के लिए सबसे अच्‍छी डेट्स की पूरी लिस्‍ट यहां देखें

सावन में घर पर रुद्राभिषेक करने के लाभ
रुद्राभिषेक करने से जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और आत्मा पवित्र होती है। यह आध्यात्मिक शुद्धिकरण का श्रेष्ठ माध्यम है।
सावन में रुद्राभिषेक से राहु, केतु, शनि आदि ग्रहों की पीड़ा शांत होती है। विशेष रूप से कालसर्प दोष, पितृ दोष और शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलती है।
रुद्राभिषेक से मन को गहन शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है। यह मानसिक तनाव, भय और चिंता को दूर करता है।
सावन में शिवलिंग का अभिषेक करने से घर में लक्ष्मी स्थिर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। रोजगार, व्यापार और करियर में भी तरक्की होती है।
पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ता है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और संतान प्राप्ति के योग भी बनते हैं।
रुद्राभिषेक मनोकामना पूर्ति का उत्तम उपाय है। जो भक्त सच्चे भाव से इस अनुष्ठान को करते हैं, उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और संतोष मिलता है।

घर पर रुद्राभिषेक करने का महत्‍व
सावन में घर पर श्रद्धापूर्वक किया गया रुद्राभिषेक न केवल भगवान शिव को प्रसन्न करता है, बल्कि आपके जीवन से हर प्रकार की बाधा, रोग और दरिद्रता को दूर कर सुख, शांति और मोक्ष की दिशा में अग्रसर करता है। यह नित्य पुण्य का कार्य है जो पूरे परिवार को लाभ देता है। रुद्राभिषेक के समय मंत्रों का उच्चारण वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। मन, मस्तिष्क और आत्मा को शांति मिलती है तथा नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें