Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » व्रत एवं त्यौहार » Pradosh Vrat 2025: आषाढ़ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है, 7 या 8 जुलाई? जानिए शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2025: आषाढ़ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है, 7 या 8 जुलाई? जानिए शुभ मुहूर्त

july pradoshvart
Facebook
X
WhatsApp

Pradosh Vrat 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित अत्यंत पुण्यकारी व्रत माना गया है। यह व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि इस बार विशेष संयोग के साथ पड़ रही है। ऐसे में यह आषाढ़ का अंतिम और जुलाई महीने का पहला प्रदोष व्रत होगा। भक्तों में इसे लेकर तारीख को लेकर थोड़ी उलझन है कि व्रत 7 जुलाई को रखा जाएगा या 8 जुलाई को। आइए जानते हैं सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।

julyPradosh Vrat 2025

प्रदोष व्रत 2025: कब है आषाढ़ मास का अंतिम प्रदोष व्रत?

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 7 जुलाई 2025 को रात 11:11 बजे हो रही है, जो कि 8 जुलाई की रात 12:39 बजे तक रहेगी। चूंकि प्रदोष व्रत का पालन त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल में किया जाता है और यह काल 8 जुलाई को आ रहा है, इसलिए यह व्रत 8 जुलाई 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

july pradoshvart

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि आरंभ: 7 जुलाई 2025, रात 11:11 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त: 8 जुलाई 2025, रात 12:39 बजे

प्रदोष काल: सूर्यास्त के बाद लगभग 1.5 घंटे का समय (स्थानीय समय अनुसार)

व्रत तिथि: 8 जुलाई 2025 (मंगलवार)

इस दिन मूल नक्षत्र और शुक्ल योग का विशेष संयोग बन रहा है। चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र ग्रह रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, जो इस दिन की पुण्यता को और अधिक बढ़ाता है।

प्रदोष व्रत का महत्व
प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहती है। संतान सुख मिलता है। इसके साथ ही दुख परेशानियों से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से प्रदोष व्रत रखने वाले के घर आंगन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। प्रदोष व्रत के मौके पर रुद्राभिषेक करना अधिक पुण्यदायी माना जाता है।

july pradoshvart
july pradoshvart

प्रदोष व्रत की पूजा विधि
व्रत के दिन प्रातःकाल स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें।

भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

घर के मंदिर में शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करें।

शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराएं, रोली, चंदन, धूप, दीप अर्पित करें।

पुष्प, भोग अर्पण कर भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।

प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें और शिव-पार्वती की आरती करें।

अंत में क्षमा प्रार्थना कर पूजन संपन्न करें और प्रसाद बांटें।

 

 

 

 

 

 

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें