Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » Alakshmi Story in Hindi: समुद्र मंथन से निकली दरिद्रता की देवी, जिनके विवाह के लिए विष्णु ने किया विशेष इंतजाम

Alakshmi Story in Hindi: समुद्र मंथन से निकली दरिद्रता की देवी, जिनके विवाह के लिए विष्णु ने किया विशेष इंतजाम

हिंदूपौराणिककथा
Facebook
X
WhatsApp

Alakshmi Story in Hindi: लाल-लाल आंखें, दुर्बल और मैला शरीर और तन पर गंदे कपड़े और लोहे के आभूषण… कुछ ऐसी है मां लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी की छवि। मां लक्ष्मी से बिल्कुल उलट। जहां मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं तो वहीं उनकी बहन अलक्ष्मी जहां निवास करती हैं वहां दरिद्रता, दुख, क्लेश आदि होता है। उनकी कहानी बड़ी रोचक है। अलक्ष्मी को क्यों मां लक्ष्मी की बहन माना जाता है और कैसे उनके विवाह के लिए देवी लक्ष्मी स्वयं भगवान विष्णु से अड़ गई थीं। साथ ही अलक्ष्मी का निवास कहां है और उसे अपने घर में प्रवेश करने से कैसे दूर रखा जा सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं।

​मां लक्ष्मी की बड़ी बहन हैं अलक्ष्मी
माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी की उद्गम हुआ था। इसी प्रकार कथा यह भी कहती है कि मदिरा के साथ अलक्ष्मी भी समुद्र मंथन से ही निकली थी। इसलिए उन्हें मां लक्ष्मी की बड़ी बहन कहा जाता है। तब मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु ने विवाह करना चाहा लेकिन अलक्ष्मी बड़ी थीं। ऐसे में सनातन धर्म के अनुसार पहले अलक्ष्मी का विवाह होना जरूरी था, तभी छोटी बहन यानी देवी लक्ष्मी का विवाह होता।

क्यों भगवान विष्णु से अड़ गईं देवी लक्ष्मी
चूंकि अलक्ष्मी का स्वरूप कुरूप था और शरीर भी गंदगी से भरा था इसलिए कोई भी उनसे विवाह नहीं करना चाहता था। बताया जाता है कि इसके बाद मां लक्ष्मी भगवान विष्णु से जिद पर अड़ गईं कि पहले अलक्ष्मी का विवाह होगा, इसके बाद ही वह उनके साथ शादी करेंगी। इसके बाद भगवान विष्णु को अलक्ष्मी के विवाह के लिए इंतजाम करना पड़ा। उन्होंने उद्दालक ऋषि को अलक्ष्मी से विवाह के लिए मनाया। इसके बाद उन दोनों का विवाह हुआ।

​अलक्ष्मी का निवास कहां पर है
विवाह के बाद अलक्ष्मी को लेकर उद्दालक ऋषि अपने आश्रम में पहुंचे लेकिन अक्ष्मी ने वहां जाने से इनकार कर दिया। तब ऋषि ने पूछा कि आपका निवास कहां है। इस पर अलक्ष्मी ने बताया कि जहां गंदगी होती है। लड़ाई झगड़ा होता है। मांस-मदिरा का सेवन होता है। अधर्म के काम होते हैं। वह ऐसे घरों में निवास करती हैं। तब उद्दालक ऋषि अलक्ष्मी को पीपल के पेड़ के नीचे बैठाकर उनके लिए उचित स्थान ढूंढने के लिए चले गए।

​अलक्ष्मी से कैसे बच सकते हैं
पीपल के पेड़ के नीचे बैठे-बैठे अलक्ष्मी को काफी समय बीत गया और उद्दालक ऋषि नहीं आए तो वह दुखी हो गईं। बड़ी बहन को दुखी देखकर मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अपनी व्यथा कही। तब श्रीहरि विष्णु ने कहा कि पीपल मेरा ही निवास है, ऐसे में अलक्ष्मी यहां पर निवास कर सकती है। तब से अलक्ष्मी का निवास पीपल के पेड़ के नीचे माना जाता है। साथ ही पीपल की पूजा करने वाले को अलक्ष्मी नुकसान नहीं पहुंचाती है। इसके साथ ही कहा जाता है कि अलक्ष्मी को खट्टा और मिर्च वाला भोजन पसंद है। इसीलिए घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर नींबू मिर्च टांगा जाता है ताकि अलक्ष्मी वहीं से भोजन करके लौट जाए। अंदर प्रवेश न करे। इसके साथ ही जहां साफ-सफाई हो, धार्मिक गतिविधियां हों, वहां भी अलक्ष्मी का प्रवेश नहीं होता है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें