Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » Hanuman Chalisa Niyam :हनुमान चालीसा की किताब या लॉकेट हर जगह साथ रखने में क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

Hanuman Chalisa Niyam :हनुमान चालीसा की किताब या लॉकेट हर जगह साथ रखने में क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

Hanuman Chalisa Niyam #HanumanChalisa #हनुमानचालीसारूल #HanumanChalisaRules
Facebook
X
WhatsApp

Hanuman Chalisa Niyam : मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा पढ़ना विशेष रूप से फलदायी होता है। इससे जातक को बजरंगबली की खास कृपा प्राप्त होती है और जीवन के दुखों से छुटकारा भी मिल सकता है। भक्त नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए इसकी पुस्तक को अपने साथ भी रखते हैं। लोग हनुमान चालीसा अपने पर्स, बैग आदि में रखते हैं। वहीं, आजकल हनुमान चालीसा लिखे हुए लॉकेट, ब्रेसलेट आदि भी आने लगे हैं जिन्हें लोग हमेशा धारण करके रखते हैं। ऐसे में कई बार मन में यह सवाल उठता है कि क्या हनुमान चालीसा अपने साथ हमेशा रखना सही है। आज हम इसी बारे में विस्तार से जानेंगे…

हनुमान चालीसा पढ़ने के लाभ
मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने का खास महत्व होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं से राहत मिल सकती है और भय से भी मुक्ति मिलती है। वहीं, इसका प्रतिदिन नियमित रूप से पाठ करना बहुत लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और बुद्धि में भी वृद्धि होती है। मान्यता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक का मनोबल बढ़ता है संकटों से बाहर निकलने की भी ताकत मिलती है। नियमित रूप से श्रद्धापूर्वक ऐसा करने से जातक को डरावने सपनों से छुटकारा मिल सकता है और रोगों से भी बचाव होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और गृह क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है।

हनुमान चालीसा हमेशा साथ रखना सही या गलत
अधिकतर लोगों को अपनी नौकरी पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलना होता है। इसी के चलते वे ध्यान से हनुमान चालीसा का पाठ घर पर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भक्त अपने साथ हनुमान चालीसा रख लेते हैं और मेट्रो, बस आदि में जहां भी उन्हें समय मिलता है वे इसका पाठ कर लेते हैं। ऐसे में अगर भक्त हनुमान चालीसा के पवित्रता का ख्याल रखते हैं और पुस्तक, लॉकेट आदि को हमेशा साफ व पवित्र स्थान पर रखते हैं तो हनुमान चालीसा को साथ रखने में कोई परेशानी नहीं है। हनुमान चालीसा साथ रखने और इसका पाठ करने से जीवन के भय, संकट, दुखों आदि से छुटकारा मिल सकता है। शास्त्रों में भी बताया गया है कि किसी भी धार्मिक, आरती वाली पुस्तक को हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखना चाहिए।

हनुमान चालीसा साथ रखने के नियम
अपने साथ हनुमान चालीसा रखने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। हनुमान चालीसा लिखा हुआ लॉकेट या इसकी किताब को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं लेकर जाना चाहिए जो अपवित्र हो। इसे अंतिम संस्कार में जाते वक्त उतारकर जाना चाहिए। इसके अलावा, शौचालय या बाथरूम में भी इसे धारण करके नहीं जाना चाहिए।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें